‘दुनिया को राह दिखाने के लिए आजाद हुआ भारत’-भागवत

महाराष्ट्र

उद्भव त्रिपाठी, खंबरीमीडिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagawat) ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेंगलुरु में वासवी कन्वेंशन हॉल में तिरंगा फहराया। भागवत ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने कहा कि देश अपनी सांस्कृतिक ताकत और क्षमताओं के दम पर दुनिया के लिए आशा का किरण बन सकता है।

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, बोले- पहचान की मोहताज नहीं यूपी

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः ज़ुल्म-ज़्यादतियों-यातनाओं के बाद हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी प्रदान की है..

भारत, दुनिया को जागृत करने में सक्षम
अपने सम्बोधन में संघ प्रमुख ने कहा कि देश को तिरंगे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। हालांकि देश विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं कि देश आगे बढ़ें। मोहन भागवत ने अपने बयान में कहा कि ‘भारत, दुनिया को जागृत करने में सक्षम है लेकिन कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं। हमें उनसे सावधान रहना होगा और हमारे राष्ट्रीय ध्वज में छिपे संदेश के अनुसार, काम करना होगा और देश को एकजुट रखना होगा। जिससे नकारात्मक ताकतें सफल ना हो पाएं।’

राष्ट्रीय ध्वज के बारे में दी जानकारी
राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि ध्वज के शीर्ष पर भगवा रंग बलिदान का प्रतीक है, जो जीवन को तमसो मा ज्योतिर्गमय (अंधकार से प्रकाश की ओर) की दिशा में ले जाए। सफेद रंग बिना किसी स्वार्थ के शुद्धता से काम करने का प्रतीक है। हरा रंग श्री लक्ष्मी (धन) का प्रतीक है जो बौद्धिकता, आस्था और स्वार्थ रहित मजबूती पाने में मदद करता है।

दुनिया को ज्ञान देने के लिए आजाद हुआ भारत
मोहन भागवत ने कहा कि भारत दुनिया को ज्ञान, शुद्धता, समृद्धि और समर्पण सिखा सकता है। समर्थ भारत संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि हम सूर्य की पूजा करते हैं इसलिए हमें भारत कहा जाता है, जिसमें बहा का मतलब है रोशनी। दुनिया को ज्ञान देने के लिए भारत आजाद हुआ है।
है।
READ: Mohan Bhagawat, Rss, Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi