पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्ननर बने इंद्रपाल सिंह: CM मान ने लगाई मुहर..सुरेश अरोड़ा की जगह लेंगे

पंजाब

Punjab News: पंजाब सरकार ने सीनियर वकील इंद्रपाल सिंह धनां (Inderpal Singh Dhanan) को पंजाब का सूचना कमिश्नर बनाया दिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने इस फैलसे पर अपनी मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि इंद्रपाल सिंह मूलरूप से होशियारपुर के रहने वाले हैं। वहीं, समाजसेवी के रूप में उनकी इलाके में एक अलग पहचान है। वह पूर्व DGP सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे, बता दें कि सुरेश अरोड़ा (Suresh Arora) सितंबर में ही इस पद से रिटायर हुए थे। धनां के नाम ने सभी को हैरान किया है, क्योंकि इस दौड़ में CM भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था।
ये भी पढ़ेंः हरसिमरत कौर पर CM मान का बड़ा हमला..अकाली दल के चुनाव चिह्न को लेकर पूछे सवाल

Pic Social Media

फौजदारी के केसों के हैं वकील

इंद्रपाल सिंह धनां फौजदारी केसों के बड़े वकीलों में शामिल हैं। इसके साथ ही इनके दादा हरबक्श सिंह भी बैरिस्टर थे। सामूहिक पंजाब में वह डिप्टी स्पीकर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके परदादा गुलाब सिंह सेशन जज रहे हैं। इंद्रपाल सिंह की दो बेटियां भी वकील हैं। जबकि, बेटा भी वकालत की पढ़ाई कर रहा है।