‘सिक्सर किंग’ जडेजा ने तोड़ा जयसूर्या का रिकॉर्ड..अब कपिल देव पर नज़र

क्रिकेट WC खेल

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ पहले टेस्ट में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया (Team India) को मजबूत स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। जडेजा ने अपनी पारी में 180 गेंद का सामना किया और 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।
ये भी पढ़ेंः सरफराज खान के भाई ने अंडर-19 में मचाया गदर, जड़ डाला बेजोड़ शतक

Pic Social Media

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 2 छक्के लगाने के साथ श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को टेस्ट में छक्कों के मामले में पीछे छोड़ दिया। जडेजा अब टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में जयसूर्या से आगे निकल गए हैं। जयसूर्या ने अपने टेस्ट करियर में 59 छक्के लगाने में सफल रहे थे। रविन्द्र जडेजा ने 60 छक्के अपने टेस्ट करियर में पूरे कर लिए हैं और वो अब टीम इंडिया के तरफ से टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में 6वें स्थान पर पहुँच गए है। जडेजा 2 और छक्के लगाकर विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे।

टेस्ट में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले भारतीय

वीरेंद्र सहवाग-टेस्ट में सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में भारत के तरफ से पहले स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने ने 104 टेस्ट मैच में कुल 91 छक्के लगाए थे।

Pic Social Media

महेंद्र सिंह धोनी-भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में विश्वकप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने अपने 90 टेस्ट मैच में कुल 78 छक्के लगाए हैं।

Pic Social Media

रोहित शर्मा
विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले और टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भारत की तरफ से छक्का लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक 55 टेस्ट में कुल 77 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के वनडे में 323 और टी20 में 190 छक्का है और वो दुनियां म में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी है।

Pic Social Media

सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भारत के तरफ से सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। सचिन ने अपने 200 टेस्ट मैच में 69 छक्के लगाए हैं।

Pic Social Media

कपिल देव
भारत को अपनी कप्तानी में पहला विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव भारत के लिए टेस्ट में छक्का लगाने के मामले में 5वें स्थान पर है। कपिल देव ने अपने 131 टेस्ट में कुल 61 छक्के लगाए है।

Pic Social Media