Punjab सरकार की आय में बढ़ोतरी..पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कमाई

पंजाब

Jyoti Shinde,Editor

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के परिणामस्वरूप ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के ख़जाने में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 6 महीनों में पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है।

ये भी पढ़ें: कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति से बदलने लगी स्कूलों की तस्वीर : बैंस

पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार को सिर्फ़ अगस्त महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत ज़्यादा आय हुई है जबकि सितम्बर महीने में यह वृद्धि दर 10 प्रतिशत रही। अगस्त 2022 के 282.62 करोड़ रुपए के मुकाबले अगस्त 2023 में सरकारी खजाने में 349.27 करोड़ रुपए आए। इसी तरह सितम्बर 2022 के 303.38 करोड़ रुपए के मुकाबले सितम्बर 2023 में 332.48 करोड़ रुपए की आय हुई।

जिम्पा ने बताया कि अप्रैल 2023 से सितम्बर 2023 तक कुल 2143.62 करोड़ रुपए की आय हुई है। पिछले साल 2022 में यही आय 1908.87 करोड़ रुपए थी। इस तरह यह बढ़ोतरी 12 प्रतिशत बनती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्पष्ट दिशा- निर्देश दिए हुए हैं कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न किया जाये।

राजस्व विभाग में भी यदि किसी भी स्तर पर लोगों को काम करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है जिस पर लिखित शिकायत वट्टसऐप की जा सकती है। एन. आर. आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr