साल 2024 में इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

Trending Vastu-homes

Horoscope 2024: साल 2024 आने में बस थोड़ा सा ही शेष समय बचा है। 2024 की आगाज लोगों की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर के आने वाला है। वहीं, यदि ज्योतिष गणना के अनुसार मानें तो इस नए साल की शुरुआत कन्या के लग्न में होने जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि ये साल कई मायनों में खास होने वाला है।

साथ ही ग्रहों की चाल भी कई राशि वालों की किस्मत को खोलेगी। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आने वाला आने वाला नया साल ( New Year 2024) इन राशि के जातकों को कौन कौन सी नई खुशियां लेकर के आने वाला है।

कन्या राशि

नए साल में कन्या राशि के जातकों को भाग्योदय भाव को शुक्र देख रहा है। इसके अलावा गुरु की कृपा भी इन लोगों के उपर बरसेगी। लिहाजा इस नए साल में ये लोग अपना नया घर और वाहन खरीद पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के उपर मंगलयोग कारक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा धन भाव कल देख रहा है। लिहाजा ये फ्लैट, घर, वाहन या किसी बैठने वाली जगह को सुख दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Vastu: सुबह उठते ही न करें ये काम,नाराज हो जाएंगी धन की देवी मां लक्ष्मी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल में वाहन का सुख मिल सकता है। इस राशि जातक के लोग वाहन खरीद सकते हैं। किसी के सहयोग से वाहन खरीदने में आपको सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि योग कारण हैं। नए साल में से वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदी जानी की भी संभावना है।