दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर नहीं लगेगा जाम..CM केजरीवाल ने बताया प्लान

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi News: दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road) को जाम फ्री बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी हो रही है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि ओखला (Okhla) इलाके से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर सिग्नलमुक्त हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर (Savitri Cinema Flyover) के दोहरीकरण समेत मोदी मिल (ओखला) और कालकाजी फ्लाईओवर को एकीकृत करने की योजना बना ली है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के पास मंजूरी के लिए भी योजना को भेज दिया गया है। आउटर रिंग रोड के ओखला से चिराग दिल्ली के बीच कुल तीन फ्लाईओवर है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noioda West: महागुन मंत्रा के रेजिडेंट्स गुस्से में क्यों हैं?

Pic Social Media

बता दें कि मोदी मिल फ्लाईओवर के बाद कालकाजी और फिर सावित्री सिनेम सिंगल फ्लाईओवर है। जिसके कारण इन रूट पर सफर करने वाले लोगों को ओखला से आईआईटी दिल्ली की तरफ जाते समय दो लालबत्ती (मोदी मिल फ्लाईओवर और कालकाजी के बीच व सावित्री सिनेमा के पास) पर रुकना पड़ता है। क्योंकि, यह सड़क ऊंची इमारतों वाली आवासीय कॉलोनियों के बीच से भीड़भाड़ वाले नेहरू प्लेस जैसे बिजी इलाकों से होकर जाती है।

इसके साथ ही यह मार्ग फरीदाबाद, बदरपुर और नोएडा से भी कनेक्ट करता है। यही रास्ता मधुरा रोड से जोड़ने के साथ गुरुग्राम और हवाई अड्डे के लिए भी निकलता है। आउटर रिंग रोड पर ओखला से आईआईटी दिल्ली के बीच जाम खत्म करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो काम करने की प्लानिंग की है। पहला, चिराग दिल्ली के पास सिंगल फ्लाईओवर का दोहरीकरण होगा।

अभी यहां आईआईटी दिल्ली से ओखला की ओर जाने वालों के लिए फ्लाईओवर है। सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के दोहरीकरण से ओखला से आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) की तरफ जाने वालों के लिए यहां लालबत्ती का झाम से मुक्ति मिल जाएगी। दूसरा, मोदी मिल और कालकाजी पलाईओवर का एकीकरण करना। इसके लिए मोदी मिल फ्लाईओवर को दोनों तरफ दो मीटर तक चौड़ा किया जाना है, जिससे दोनों के बीच पड़ने वाले लालबत्ती को खत्म किया जाएगा। इससे दोनों प्वाइंट पर लगने वाले जाम को जाम से राहत मिलेगी।

इस तरह मिलेगा लोगों को फायदा

ओखला से आईआईटी दिल्ली तक सफर सिग्नल फ्री होगा।

दक्षिण पूर्व और दक्षिणी दिल्ली से आवागमन आसान होगा।

आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर जाना सुगम होगा, बिना रूके हवाई अड्डे तक जा सकते हैं।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, जीके, सीआर पार्क, कालकाजी, नेहरू प्लेस में आवाजाही सुखद होगी।

व्यस्त समय में होती है अधिक परेशानी

ओखला से आईआईटी दिल्ली के बीच आउटर रिंग रोड को जाम मुक्त करने के लिए मोदी मिल, कालकाजी, सावित्री सिनेमा चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस, खेल गांव और आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है। उसके बाद भी यहां लालबत्ती के कारण जाम की समस्या हो जाती है। कई बार व्यस्त समय में 30-40 मिनट का समय लग जाता है। परियोजना पूरी होने के बाद यह समस्या खत्म होने की उम्मीद है।