चंडीगढ़ वालों के लिए खुशखबरी..इस दिन शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट

Trending पंजाब

Chandigarh News: चंडीगढ़ वालों के लिए खुशखबरी की खबर है। चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट (International Flight) इस दिन शुरू होगी। चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Shaheed Bhagat Singh International Airport) से जल्द ही दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू (International Flights Begin) होने जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा पाएंगे ये अधिकारी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flight) शुरू होने जा रही है। हवाई अड्डे (Airport) से रात को आने वाली ये पहली फ्लाइट होगी। इससे पहले दिल्ली से आखिरी फ्लाइट रात 10.45 बजे आती है। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने 15 मई से संयुक्त अरब अमीरात (UAI) की राजधानी अबू धाबी के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

आबू धाबी से रात 10.15 बजे भरेगी उड़ान

जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट (Flight) नंबर 6E1417 आबू धाबी से रात 10.15 बजे उड़ान भरेगी और 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 6E1418 चंडीगढ़ से मध्यरात्रि 2.45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 5.15 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। इससे चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के व्यापारियों को फायदा होगा। एयरलाइंस (Airlines) ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेः पेरेंट्स-स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर, PU चंडीगढ़ ने परीक्षा की Date Sheet जारी की

जानिए कितना है चंडीगढ़ से अबू धाबी का किराया?

चंडीगढ़ से अबू धाबी (Chandigarh To Abu Dhabi) के लिए 15,215 रुपए चुकाने होंगे। यह फ्लेक्सी फेयर पर आधारित है। इस बारे में सीईओ राकेश आर. सहाय ने बताया कि अबू धाबी की फ्लाइट के बारे में जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि कस्टम व इमीग्रेशन अथॉरिटी के साथ बैठक करके शेड्यूल (Schedule) के बारे में जानकारी दी जाएगी।