IGI AirPort: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक पायलट की मौत की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
IGI AirPort: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक पायलट (Pilot) की मौत की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक पायलट ने बुधवार को श्रीनगर से उड़ान भरी और IGI एयरपोर्ट पर उतरने के कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य कारण से दम तोड़ दिया। जहां उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक पायलट ने बुधवार को श्रीनगर से उड़ान भरी थी। बता दें कि IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पर उतरने के कुछ टाइम बाद ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत किसी स्वास्थ्य कारण की वजह से हो गई। पायलट की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच रही होगी। उन्होंने श्रीनगर (Srinagar) से विमान को लेकर उड़ान भरी और IGI एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
सामने आया एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी का बयान
एयरलाइन (Airline) के एक अधिकारी ने कहा कि, हमें स्वास्थ्य कारणों से अपने एक बेहतरीन सहयोगी को खो दिया। इसका हमें बहुत दुख है। हम हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और हम सभी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पर उतरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के पायलट की मौत पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी ने कहा कि ‘हम सभी संबंधित लोगों से इस समय निजता का सम्मान करने और अनावश्यक अटकलों से बचने का अनुरोध करते हैं। हम उचित प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
ये भी पढ़ेंः Lost Smartphone in Train: ट्रेन में मोबाइल चोरी हुआ तो घबराएं नहीं..ये सिस्टम करेगा आपकी मदद
बता दें कि इसी तरह की एक घटना में टर्किश एयरलाइन (Turkish Airlines) की एक फ्लाइट हवा में उड़ रही थी जब अचानक पायलट की मौत हो गई, जिसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया। पायलट की मौत के बाद टर्किश एयरलाइन की फ्लाइट की न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। फ्लाइट के पायलट की मौत के बाद सिएटल से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक जेट प्लेन को बुधवार को न्यूयॉर्क में इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया। एयरलाइन के अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि सिएटल से फ्लाइट नंबर TK204 के उड़ान भरने के बाद 59 पायलट इल्सेहिन पेहलिवन अचानक बेहोश हो गए थे। जिसके बाद चालक दल के सदस्यों ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया और पायलट पेहलिवन को बचाने की कोशिश की लेकिन विमान के उतरने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
