IGI Airport

IGI Airport: IGI से फ्लाइट पकड़ने वालों को अगले 3 महीने तक भारी दिक्कत होगी!

TOP स्टोरी दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IGI Airport से फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों को होगी 3 महीने तक होगी भारी समस्या, जानिए वजह

IGI Airport: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से फ्लाइट (Flight) पकड़ने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस बार यात्रियों को लगभग 90 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, भारी तादाद में फ्लाइट कैंसिल भी होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पैसेंजर्स (Passengers) को कम से कम असुविधा हो, इसको लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ-साथ तमाम एयरलाइंस एक्‍शन में नजर आ रही हैं। मंत्रालय ने एयरपोर्ट ऑपरेटर डायल (DIAL) और एयरलाइंस को सभी एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 25 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार
आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक है। इस एयरपोर्ट की व्‍यस्‍तता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस एयरपोर्ट से हर दिन करीब 1400 पैसेंजर एयरक्राफ्ट का मूवमेंट होता है। इस हिसाब से आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर दो एयरक्राफ्ट के बीच मूवमेंट का औसत मात्र 21 सेकेंड है। हर मिनट 2 से 3 एयरक्राफ्ट मूवमेंट को संभालने के लिए एयरपोर्ट पर कुल चार रनवे हैं। वहीं, रनवे 28/10 की गिनती मुख्‍य रनवे के तौर पर होती है।

एविएशन मिनिस्‍टर ने संभाली कमान

आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) रनवे 28/10 (Runway 28/10) की अहमियत क्‍या है, इसका अंदाजा पिछले दिनों सबको लग चुका है। 8 अप्रैल को जैसे ही यह रनवे अपग्रेडेशन के लिए बंद किया गया, फ्लाइट के डिले और डाइवर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति इतनी खऱाब हो गई कि दिल्‍ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से डिले होने वाली फ्लाइट की संख्‍या सैकड़ों में पहुंचने लगी और दर्जनों में फ्लाइट जयपुर सहित समीपवर्ती एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट होने लगी। स्थिति खराब होते देख नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हस्‍तक्षेप किया और रनवे को दोबारा फ्लाइट ऑपरेशन के लिए खोल दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में 12 बिल्डरों के दफ्तर सील, ये रही पूरी लिस्ट

जानिए क्यों बंद हो रहा है रनवे

अब रनवे 28/10 को एक बार फिर बंद करने की तैयारी है। प्लॉन के अनुसार रनवे 28/10 को 15 जून से अगले 90 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इन 3 महीने के दौरान, पैसेंजर्स को परेशानी ना हो, इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को एयरलाइंस के साथ एक बड़ी मीटिंग की। उन्होंने एयरलाइंस को निर्देश दिए कि वे फ्लाइट कैंसिलेशन का प्‍लान पहले से तैयार करें, जिससे पैसेंजर्स को कम से कम समस्या हो। यहां आपको बता दें कि रनवे 28/10 को CAT III B इक्‍यूपमेंट और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) इंस्‍टालेशन के लिए बंद किया जा रहा है।