Google

Google: गूगल Gemini का ‘Nano Banana’ फीचर, क्या आपने Try किया?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Google: गूगल जेमिनी का नया इमेज एडिटिंग फीचर ‘नैनो बनाना’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

Google: गूगल जेमिनी का नया इमेज एडिटिंग फीचर ‘नैनो बनाना’ सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है। यह फीचर, जिसे आधिकारिक तौर पर जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल (Gemini 2.5 Flash Image Model) कहा जाता है, उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स (Text Prompts) के जरिए अपनी तस्वीरों में शानदार बदलाव करने की सुविधा देता है। इसकी लॉन्चिंग के बाद से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं।

क्या है ‘Nano Banana’?

‘नैनो बनाना’ गूगल जेमिनी ऐप का नया इमेज एडिटिंग फीचर है। हाल ही में जेमिनी में Gemini 2.5 Flash Image Tool अपडेट किया गया, जिसे कोडनेम ‘Nano Banana’ दिया गया है। इस टूल की मदद से यूजर्स एक ही फोटो में कपड़े, बैकग्राउंड, सीन और मूड तक बदल सकते हैं।

यूजर्स की बढ़ी संख्या

फीचर लॉन्च होते ही गूगल जेमिनी के यूजर्स की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। गूगल ने इस फीचर पर बयान जारी कर कहा था ‘हमें खुशी है कि अब जेमिनी ऐप में यह अपडेट मौजूद है, जिससे बेहतरीन तस्वीर बनाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।’ गूगल ने अपनी वेबसाइट पर इसके इस्तेमाल के लिए गाइड आर्टिकल भी जारी किया है।

Pic Social Media

सोशल मीडिया पर धमाल

‘Nano Banana’ फीचर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स अपनी नई और पुरानी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। लोग इस टूल की क्रिएटिविटी से एक ही फोटो को कई अलग-अलग स्टाइल्स और मूड में शेयर कर रहे हैं।

क्या है इसकी खासियत?

  • फोटो एडिटिंग के बाद भी कैरेक्टर की पहचान बरकरार रहती है।
  • फोटो और ज्यादा रियलिस्टिक लगती है।
  • अलग-अलग आइडियाज और इमोशंस को एक ही तस्वीर में लाया जा सकता है।
  • बारीक एडिटिंग संभव है।

लेकिन, गूगल का कहना है कि अभी यह फीचर पूरी तरह परफेक्ट नहीं है और इसमें कुछ खामियां हो सकती हैं।

नैनो बनाना का इस्तेमाल कैसे करें?

नैनो बनाना का उपयोग करना बेहद आसान है। उपयोगकर्ता जेमिनी ऐप या वेबसाइट (gemini.google.com) पर जाकर इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं।

जेमिनी ऐप खोलें- गूगल अकाउंट से लॉगिन करें और क्रिएटिव टूल्स में इमेज एडिटिंग विकल्प चुनें।

तस्वीर अपलोड करें- अपनी तस्वीर या एक से अधिक तस्वीरें अपलोड करें।

प्रॉम्प्ट लिखें- साफ और विस्तृत प्रॉम्प्ट लिखें, जिसमें सब्जेक्ट, एक्शन, लोकेशन, स्टाइल और कंपोजिशन का जिक्र हो।

कुछ सेकंड में AI आपकी तस्वीर को एडिट कर देगा। आप चाहें तो और बदलाव के लिए अतिरिक्त प्रॉम्प्ट्स दे सकते हैं।

तस्वीर डाउनलोड करें- अंतिम तस्वीर को डाउनलोड करें, जिसमें गूगल का वॉटरमार्क होगा।

गूगल AI स्टूडियो के जरिए डेवलपर्स भी इस फीचर को API के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं।

जेमिनी की लोकप्रियता में उछाल

नैनो बनाना के लॉन्च के बाद जेमिनी ऐप ने 10 मिलियन से अधिक नए उपयोगकर्ता आकर्षित किए हैं, और अब तक 200 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें एडिट की जा चुकी हैं। यह फीचर न केवल व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं, बल्कि ई-कॉमर्स, मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी क्रांति ला रहा है। गूगल का यह टूल फोटोशॉप जैसे पारंपरिक सॉफ्टवेयर को कड़ी टक्कर दे रहा है।

प्रॉम्प्ट का सैंपल

वायरल तस्वीरों में ज्यादातर एक जैसे प्रॉम्प्ट इस्तेमाल हो रहे हैं। अगर आप भी शानदार इमेज बनाना चाहते हैं तो इन्हीं प्रॉम्प्ट को जेमिनी ऐप पर डालकर ट्राई कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी ज़रूरत के अनुसार नया प्रॉम्प्ट भी लिख सकते हैं।

प्रॉम्प्ट- ‘Using the nano-banana model, create a 1/7 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is the brush modelling process of this figurine. Next to the computer screen is a BANDAI-style toh packaging box printed with original artwork., the packaging features two-dimensional flat illustrations. Please turn this photo into a figure. Behind it, there should be a model packaging box with the character from this photo printed on it. In front of the box. On a round plastic base place the figure version of the photo i gave you. Id like the PVC material to be clearly represented. It would be even better if the background is indoors.’

प्रॉम्प्ट- ‘Take this photo of me and turn me into a collectible figurine inside a toy box. The box should include a clear window to show the figurine, bold graphics, and my name on the packaging. Style the figurine in a fun, toy-like way but keep my likeness recognizable. Make it look like an authentic action figure you’d find on a store shelf.’

प्रॉम्प्ट- ‘Create a realistic image of me sitting with Jerry, Elaine, George, and Kramer in Jerry’s apartment from the TV show Seinfeld. I’m part of the group, sitting on the couch with them, laughing as if I just delivered a punchline. Make sure the scene looks like a classic episode, with Jerry’s kitchen in the background and the group’s casual 90s outfits. Include me seamlessly in the style of the show.’

आप इन प्रॉम्प्ट्स को कॉपी करके जेमिनी ऐप पर अपनी तस्वीर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके जरिए जेमिनी आपके लिए शानदार तस्वीर तैयार कर देगा। इसके अलावा, आप अपनी तस्वीर और जरूरतों के अनुसार खुद भी नया प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं।