Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 25 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट जॉब्स
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विकास (Development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में विकसित हो रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (Integrated Industrial Township) अब रेलवे उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। बता दें कि इस परियोजना से करीब 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 2025 में जनवरी से अब तक 8 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों (International Companies) को टाउनशिप में भूखंड आवंटित किए गए हैं। इनमें कोरियन कंपनी जीकेएस डिजिटल भी शामिल है। इन कंपनियों के ज़रिए करीब 2,524 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे 6 हजार से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। अब तक इस औद्योगिक टाउनशिप में 29 प्रतिष्ठित कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इससे करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है और आने वाले समय में 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

प्रमुख कंपनियों को भूमि आवंटन

2025 की शुरुआत से अब तक सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors), नोवामैक्स इंडस्ट्रीज, विशन डिस्ट्रिब्यूशन, एएनडी हाईटेक इंडस्ट्रीज, जीकेएस डिजिटल इंडिया, डीएस एनएक्सट जेन, श्रीजी डीएलएम और नेपच्यून एनर्जी जैसी प्रमुख कंपनियों को भूखंड दिए गए हैं।

सोनालिका बनाएगी अनुसंधान केंद्र

प्राधिकरण (Authority) के अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी सोनालिका को 25.68 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित करेगी, जिसमें कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले ई-वाहनों और उपकरणों पर शोध किया जाएगा।

Pic Social Media

उत्पादन शुरू करने वाली विदेशी कंपनियां

टाउनशिप में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 4 विदेशी कंपनियां पहले ही उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि अगले एक वर्ष में 13 अन्य कंपनियों के उत्पादन शुरू करने की संभावना है।

जापान-सिंगापुर से निवेश की उम्मीद

यह औद्योगिक टाउनशिप (Industrial Township) दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत 750 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है, जिसमें उद्योग, आवास और सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। जापान और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल टाउनशिप का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने यहां निवेश में रुचि दिखाई है। हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मे मोबाइल, चेनफेंग एलईडी, एएनडी हाईटेक, जीकेएस डिजिटल, डीएस एनएक्सट जेन, श्रीजी डीएलएम, नेपच्यून एनर्जी और नोवामैक्स जैसी कंपनियां इस परियोजना में निवेश कर रही हैं।