Noida में लेना है राजस्थान के व्यंजनों का स्वाद तो आइए चोखी हवेली

Trending खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Chokhi Haweli: अगर आप नोएडा में रहते हैं और राजस्थान फ्लेवर का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां से आप राजस्थान के खाने के जायके का स्वाद ले सकते हैं। जानिए यहां डिटेल में:

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

नोएडा के सेक्टर 33 ए में “चोखी हवेली” स्थित है, जहां कई तरीके के भारतीय व्यंजन मिलते हैं। आप जैसे ही यहां पधारेंगें आपको लगेगा कि आप राजस्थान में आ गए हैं। यहां आपको राजस्थान की तरह चौपाल भी मिलेगी। ऐसे में जैसे ही यहां शाम होने लग जाती है लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है और लोग यहां के जायके का मजा उठाने आते हैं।

pic: social media

यह भी पढ़ें: अमेरिका-लंदन में होती है यहां की नमकीन की सप्लाई

जानिए कि चोखी हवेली में क्या क्या मिलेगा
नोएडा में मौजूद चोखी हवेली में आपको ज्योतिष से लेकर गायक तक मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कटपुतली डांस, जादूगर, मेंहदी लगाने वाले और राजस्थान के नृत्य भी देखने को मिलेगा।

pic: social media

क्या – क्या है चोखी हवेली का मेन्यू
चोखी हवेली में आपको बड़ों की थाली 590 रूपये और बच्चों की 425 रूपये की मिलेगी। जिसमें आपको 20 से अधिक व्यंजन भी मिल जायेंगे जिसमें आपको मशहूर दाल बाटी चूरमा, मोंठ बाजरे की खिचड़ी, बाजरे और गेंहू की सादी रोटी, बेसन का गट्टा, पनीर , पापड़ सलाद आचार जैसी चीजें मिल जाएंगी।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi