IPL का सबसे सफल कप्तान कौन..रोहित, धोनी या विराट?

Trending क्रिकेट WC खेल

IPL: आईपीएल सीजन 2024 का बिगुल बज गया और 22 मार्च को चेन्नई में विराट कोहली (Virat Kohli) वाली बेंगलुरु और धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super King) के बीच खेला जाएगा। लेकिन हम आपको बताएंगे कि अभी तक खेले गए कुल 16 आईपीएल (IPL) में कौन-कौन से कप्तान हुए जिन्होंने ने अपनी टीम (Team) को चैंपियन बनाया है।
ये भी पढ़ेः IPL का महामुकाबला: जानिए कब आमने-सामने होंगे धोनी-विराट?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और 2008 से 2023 तक कुल 16 सीजन आईपीएल के हो चुके है। जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सबसे अधिक 5-5 बार खिताब जीते है। 2023 में भी धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ही चैंपियन बनी थी।

Pic Social Media

रोहित शर्मा- आईपीएल के सबसे सफल कप्तान की बात करे तो इसमें सबसे ऊपर है। टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने ने 2013 से 2023 तक मुंबई की कप्तानी की है। रोहित 2013 से 2023 के बीच 5 बार आईपीएल का खिताब अपनी कप्तानी से मुंबई की झोली में डाला है। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया है। रोहित के जीत का प्रतिशत 56.64 है। हालांकि अब रोहित 2024 में मुंबई की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे क्योंकि उनकी जगह कप्तानी का जिम्मा हार्दिक पांड्या संभालते हुए नजर आएंगे।

Pic Social Media

महेंद्र सिंह धोनी- आईपीएल में रोहित शर्मा के बाद सबसे सफल कप्तान में से एक है महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने ने आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही चेन्नई की कप्तानी की है। और अभी तक अपनी टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2008 में पहला खिताब जीतने से चूक गई थी। जब वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान ने बाजी मारी थी।

Pic Social Media

गौतम गंभीर- आईपीएल में सफल कप्तान की लिस्ट ने तीसरे स्थान पर गौतम गंभीर है। जिन्होंने ने अपनी कप्तानी से कोलकाता को 2 बार चैंपियन बनाया है एक कप्तान के रुप में गंभीर ने 2009 से 2018 तक 129 मैच खेले हैं। उनमें वह 71 मैच जीत पाने में सफल हुए। इनका विनिंग प्रतिशत 55.42 रहा। गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012, 2014 में आईपीएल का खिताब जिताया है।

Pic Social Media

शेन वॉर्न- आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाले कप्तान शेन वॉर्न इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। वॉर्न ने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। शेन वॉर्न ने 55 मैचों से 30 मैच जीते। उनका जीत का प्रतिशत 55.45 का रहा। इसके अलावा 2008 में आईपीएल उद्घाटन का खिताब भी जीता था।

Pic Social Media

एडम गिलक्रिस्ट- गिलक्रिस्ट ने 2008 से 2013 तक आईपीएल में दो टीमों का नेतृत्व किया। पहले वह डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। इसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान रहे। एक कप्तान के रूप में एडम गिलक्रिस्ट ने 74 मैच खेले और 35 मैच में जीत हासिल की। उनका विनिंग प्रतिशत 47.29 का रहा। गिलक्रिस्ट ने अपनी ही कप्तानी में साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स को खिताब जिताया था।

Pic Social Media

डेविड वॉर्नर- ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। और डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब दिलाया है।

Pic Social Media

हार्दिक पांड्या- मुंबई इंडियंस टीम के सबसे सफल खिलाडी में से एक हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में दम दिखाते हुए गुजरात टाइटंस को 2022 का खिताब दिलाया। और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया जहां चेन्नई से उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब हार्दिक पहली बार मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे वो भी रोहित शर्मा की जगह पर।