पेट दर्द और कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इस टेस्टी चाट का जरूर लें मजा

Trending खाना खजाना

भोपाल में इस बढ़ती सर्दी में आपको मालवा के फेमस गराड़ू बाजार में मिल जाएंगे। बताते चलें कि गराड़ू दिखने में एक फल की तरह होता है, जो दिखने में बिलकुल आलू जैसा होता है। स्पेशली ठंड में लोग इसे खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं मार्केट में इसकी चाट भी आपको खाने को मिल जायेंगी, जिसका स्वाद बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

ठंड के समय आपको भोपाल की अलग अलग प्लेसेज की, पर्यटक स्थलों पर चाट, गोलग्गप्पे की दुकान पर हर जगह इसका ठेला दिख जायगा। गराडू वैसे तो स्वाद में बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज, पेट दर्द जैसी कई सारी समस्याएं दूर होती जाती हैं। भोपाल शहर में आपको अलग अलग पर गराड़ू चाट का ठेला दिख जायगा। ये स्वाद में बहुत ही ज्यादा पोष्टिक होता है और इसकी कीमत केवल 25 रूपये होती है।

जानिए कि कैसे तैयार किया जाता है ये गराड़ू चाट

पहले इसे फ्राई किया जाता है। उसके बाद इसमें चाट मसाला, नींबू, धनिया आदि चीजें डालकर सर्व किया जाता है। इसका स्वाद लोगों को काफी ज्यादा भाता है। इसकी चाट और सब्जी आप दोनो रूप में सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 60सालों से स्वाद बरकरार, इस दुकान पर मिलती है 20 से भी ज्यादा वैरायटी की नमकीनें

जानिए क्या होते हैं इसे खाने के फायदे

इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज, फॉस्फोरस सहित कई सारे तत्व पाए जाते हैं। ये सारी चीजें सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भी भरपूर होते हैं। रोजाना इसके सेवन से मानसिक तनाव दूर होता जाता है। इसके अलावा ये पेट से जुड़ी समस्या जैसे कि कब्ज, बदहजमी और कब्ज की प्रोब्लम को दूर कर देता है।