Cyber ​​Fraud

Cyber ​​Fraud: हैकर्स की नई चाल, मोबाइल पर इस तरह के मैसेज भूलकर भी ओपन मत करना

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड
Spread the love

Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून ज़िले में डोईवाला (Doiwala) क्षेत्र में ‘आरटीओ चालान एपीके (RTO Challan APK)’ नाम से आ रहे मैसेज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को खोलता है, उसका व्हाट्सएप या फेसबुक अकाउंट हैक (Account Hack) हो जाता है। इसके बाद हैकर्स उसके मैसेज या व्हाट्सएप से पैसे की डिमांड करने लगते हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

‘RTO Challan APK’ फाइल से फैल रहा वायरस

आपको बता दें कि गुरुवार को डोईवाला (Doiwala) में ऐसे कई मामले सामने आए, जहां लोगों के मोबाइल पर ‘RTO Challan APK’ नाम से एक फाइल आई। इसे खोलते ही कुछ लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गए, तो कुछ के फेसबुक अकाउंट्स भी कब्जे में चले गए। इसके बाद उनके नाम से वही मैसेज अन्य लोगों को भी भेजे जाने लगे।

स्थानीय निवासी प्रीतम वर्मा ने कहा कि उनके नंबर पर भी ऐसा मैसेज आया था। उन्होंने फाइल खोलते ही देखा कि उनका फेसबुक अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया और फिर उनके नाम से दोस्तों को मैसेंजर पर पैसे की डिमांड भेजी जाने लगी।

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर नहीं मिल रही मदद

पीड़ितों ने जब इस मामले की शिकायत दर्ज करने की कोशिश की तो साइबर टोल फ्री नंबर 1930 उपलब्ध नहीं मिला। कॉल करने पर ‘यह नंबर मौजूद नहीं है’ की आवाज सुनाई दी। ऐसे में पीड़ित ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज नहीं करा पाए। इससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों देखी जा रही है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फर्जी लिंक से रहें दूर

परिवहन विभाग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग किसी भी फर्जी वेबसाइट, कॉल, एसएमएस या ऐप पर भरोसा न करें। असली चालान की जानकारी सिर्फ परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in से ही प्राप्त करें। यदि किसी ने ठगी की कोशिश की है, तो उसकी शिकायत 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

ऐसे बचें साइबर ठगी से

  • किसी अनजान नंबर से आए मैसेज या फाइल को न खोलें।
  • ‘See more’, ‘Click here’ या ‘Winning link’ जैसे संदेशों पर क्लिक न करें।
  • ई-चालान लिंक खोलने से पहले URL या डोमेन को ध्यान से जांचें।
  • किसी भी चालान का भुगतान सिर्फ सरकारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से करें।
  • यदि APK फाइल डाउनलोड हो गई है, तो उसे अनइंस्टॉल नहीं, सीधे डिलीट करें।
  • अपने बैंक अकाउंट की जगह कम राशि वाले वॉलेट का उपयोग करें।
  • किसी भी OTP या ट्रांजेक्शन कोड को दूसरों से साझा न करें।
  • ट्रांजेक्शन लिमिट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित रखें।

ये भी पढ़ेंः Passport: इन 3 लोगों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं, बिना पासपोर्ट घूमते हैं दुनिया

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

साइबर ठग लगातार नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। अगर आपके फोन पर भी ऐसा कोई ‘RTO Challan APK’ मैसेज आता है, तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी लिंक या फाइल को ओपन करने की गलती न करें। एक छोटी-सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डाल सकती है।