बिहार का ऐसा गांव जहां हर घर से IAS-IPS

दिल्ली NCR

आलोक त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

IAS-IPS बनना किसी भी छात्र के लिए शान से कम नहीं है। इसके लिए छात्र जीतोड़ मेहनत करते हैं तब जाकर सफलता उनके हाथ लगती है। लेकिन सोचिए अगर गांव के हर घर से IAS-IPS बनने लगे तो। सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी। लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाना अब बेहद आसान

बिहार के सहरसा जिले में मौजूद एक गांव है जिसे लोग वनगांव के नाम से जानते हैं। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां गली-गली से IAS-IPS निकले हैं। इस गाँव से बड़ी तादात में प्रशासनिक अधिकारी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। जब भी संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) का परिणाम आता है तो लोगों की निगाहें “वनगांव” पर जाकर टिक जाती है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा के ‘विलेन’ बिल्डरों की लिस्ट देखिए!

अब तक कितने IAS-IPS ?

जानकारी के मुताबिक वनगांव के 60 से ज्यादा लोग प्रशासनिक सेवा में हैं।  केवल IAS-IPS तक ही सीमित नहीं,बल्कि वनगांव के छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल व पुलिस विभाग आदि में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

आसपास के गांवों पर भी असर

इसके आसपास के गाँव चैनपुर, पर्री, महिषी, मोहनपुर, मुराजपुर आदि गांव से भी हर साल UPSC पास किए जाने की खबर आती रहती है।

Read: ias-ips-have-emerged-from-every-street-of-this-village-of-bihar