Greater Noida West: ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से जहां मेंटनेंस बढ़ाने के खिलाफ निवासी सड़कों पर उतर आए और बिल्डर के खिलाफ हल्लाबोल दिया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: इस सोसायटी में महिला से बदसलूकी का वीडियो देखिए
मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर वन(Stellar One) सोसायटी का है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने साजिशन मेंटनेंस बढ़ा दिया जबकि सुविधाओं के नाम पर उनके साथ धोखा हो रहा है। आरोपों के मुताबिक बिल्डर ने 10 पैसे बढ़ोतरी का वादा किया था लेकिन ये बढ़ोतरी 50 पैसे के हिसाब से की गई जिसके खिलाफ निवासी सड़कों पर उतरे और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं नाराज लोग बिल्डर के ऑफिस में पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की।
निवासियों का आरोप है कि मेंटनेंस के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है जबकि बिल्डर खुद अपनी जेबें भर रहा है। सोसायटी में सुरक्षा के नाम पर बुजुर्ग गार्ड रखे हैं जो खुद की सुरक्षा कर लें यही बहुत है। सोसायटी में साफ सफाई की स्थिति भी बहुत ठीक नहीं है। आलम ये है कि कुछ लोग यहां बुकिंग के लिए भी आए थे लेकिन प्रोटेस्ट देखकर उन्होंने बुकिंग भी रद्द कर दी। साफ है कि इसका असर बिल्डर की बिजनेस पर भी पड़ेगा। निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द बढ़े हुए मेंटनेंस को वापस ले और उन्हें वादे के मुताबिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।
