Hotel Taj: ‘YourStory’ की फाउंडर Shradha Sharma ने एक वीडियो सोशल मीडिया (X) पर शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के प्रसिद्ध Taj Hotel में पालथी मारकर बैठती हैं। श्रद्धा के मुताबिक ताज के एक मैनेजर ने उन्हें टोका और कहा कि इस तरह बैठना ठीक नहीं, दूसरे गेस्ट को बुरा लग रहा है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने वाले भाटिया जी से मिलिए
Shradha ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई और लिखा, “एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज़्ज़त के साथ ताज होटल में आता है, उसे आज भी इस देश में ज़लील और अपमानित होना पड़ता है.”
सुनें, ताज होटल में खाने के दौरान स्टाफ बताएँगे कि कैसे बैठना है। पैसा देकर लोग आराम से अपने हिसाब से बैठकर खा भी नहीं सकता है! अंग्रेज़ चले गए, अंग्रेजियत ठूस ठूस कर चले गए!
