Good news for zee media journalist

Zee Media के पत्रकारों के लिए अच्छी ख़बर

TV
Spread the love

Zee Media: देर आए दुरुस्त आए। ज़ी मीडिया (Zee Media) में काम करने वाले प्रोड्यूसर्स, एंकर्स, इनपुट, ,टेक्निकल, रिसर्च, पीसीआर और भी तमाम जगहों पर काम करने वालों के लिए अच्छी ख़बर। चैनल के संपादक राहुल सिन्हा ने संस्थान में 2 वीकली ऑफ का ऐलान कर दिया है। जिसकी वजह से करीब 1 साल से जो 1 ऑफ दिया जा रहा था वो सूखा खत्म हो गया है।

पत्रकारों की शिकायत थी कि वीकली 1 ऑफ और काम के ज्यादा घंटे की वजह से उनका डेली रूटिन बिल्कुल ही खराब हो गया था। एडिटर राहुल सिन्हा के इस फैसले से उन्हें जरूरी तसल्ली मिली होगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक शर्त ये भी है कि अगर TRP में कुछ झोल हुआ तो 2 वीकली ऑफ कितने दिन रहेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। मतलब कहीं खुशी..कहीं गम