हरियाणा के हर शहर, हर गांव को विकास के पथ पर बढ़ाया जाएगा आगे
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि ट्रिप्पल इंजन (Triple Engine) की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास किया जाएगा। सरकार ने हर गांव, हर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया, जिसके कारण ही प्रदेश के नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और इसी की बदौलत जनता का निकाय चुनावों (Municipal Elections) में भी आर्शीवाद मिलेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः Haryana: CM Nayab Saini निकाय चुनाव के लिए करेंगे रोड शो, जानें शुरुआत कहां से होगी?

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने देखा है कि डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) ने पूरे हरियाणा को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाया और अब समय आ गया है तीसरे इंजन को जोडने का। नगर निकायों में भी जनता के आर्शीवाद से स्थानीय सरकार बनेगी। प्रदेश के लोग विपक्ष के झूठ को समझ चुके हैं और अब वे किसी के बहकावे और लालच में आने वाले नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास हो और हर नागरिक का उत्थान हो, इस उद्देश्य को लेकर ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए समाधान शिविर लगाने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने 100 दिन पूरा करने से पहले अनेकों छोटी और बडी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर नागरिकों को बडी राहत देने का काम किया। यह सरकार हर रोज विकास के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।
जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में ट्रिपल इंजन की बनेगी मजबूत सरकार : CM सैनी
मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत
हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। राज्य सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये भी पढे़ंः Haryana: CM नायब सैनी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री यमुनानगर (Yamuna Nagar) में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवी मंदिर तथा श्री खेड़ा महाराज जी के चरणों में शीश नवाया व आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा।
कार्यकम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है। निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है, इसलिए इन चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी सरकार बनने से जहां एक ओर विकास की गति तेज होगी, वहीं सरकार की योजनाओें का लोगों को सीधा लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सीएम सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला
वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कर रही सुंनिश्चित– CM सैनी
मुख्यमंत्री ने अंबाला के बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला था। जिस क्षेत्र का सीएम होता था वहीं पर विकास कार्य होते थे और अन्य क्षेत्रों में विकास कोसों दूर था। भाजपा सरकार ने इस प्रथा को जड़ से खत्म करने का काम किया है। वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास सुलनिश्चित कर रही है। विकास का पहिया प्रदेश में चारों तरफ तेजी से चल रहा है। कोई भी क्षेत्र अब विकास से अछूता नहीं है। सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को जिला अंबाला में बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता अनुरूप नौकरी मिली है। युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिल रहा है। लोगों का जीवन सुखमय हुआ है, उन्हें अब अपने कार्यों के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता आई है तथा लोगों को समय रहते योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। आज सरकारी अस्पतालों व निजी संस्थानों में डायलसिस की मुफ्त सुविधा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इसके साथ-साथ किसानों की फसलों की अदायगी भी समय अवधि के तहत सीधा उनके खातों में की जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब लोगों को उनके घर बनाने के सपने को भी पूरा करने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक पात्र 15230 लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं।

