Punjab

Punjab: CM भगवंत मान की मेहनत रंग लाई, बिजली क्षेत्र में पंजाब को मिला A ग्रेड

पंजाब
Spread the love

Punjab: मान सरकार के प्रयासों से पंजाब पावरकॉम को मिली बड़ी सफलता

Punjab News: पंजाब की भगवतं सिंह मान सरकार प्रदेश की भलाई के लगातार काम कर रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) प्रदेश के लोगों को बिजली ठीक से उपलब्ध कराने के लिए भी कई योजना बना कर रहे हैं। इसी क्रम में मान सरकार (Mann Sarkar) को बिजली के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दरअसल, बिजली क्षेत्र (Power Sector) की राष्ट्रीय रैंकिंग में जो पंजाब पीछे रह जाता था, अब काफी सुधार हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023-24 की नेशनल रैंकिंग में पावरकॉम को ओवरऑल 7वां रैंक मिला है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने सड़क सुरक्षा फोर्स के शहीद कांस्टेबल के परिवार को दिया 1 करोड़ रुपये का चेक

Pic Social Media

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों वाले राज्यों में इस बार पंजाब देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा 13वीं एकीकृत रेटिंग रिपोर्ट जारी कर दी गई है, जिसमें पंजाब को बिजली क्षेत्र में A ग्रेड मिला है, वहीं पहले इसे B ग्रेड मिलता था। इस लिहाज से यह साबित होता है कि पंजाब पावरकॉम ने अपनी स्थिति सुधारने में बेहतरीन काम किया है। पंजाब को समूचे तौर पर 77 अंक मिले हैं वहीं पिछली बार उसके 61 अंक थे। हरियाणा और गुजरात का ग्रेड A+ है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ का जारी हुआ टेंडर

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पिछले साल पावरकॉम को बिजली सुधार का लक्ष्य दिया था। पावरकॉम के सीएमडी बलदेव सिंह सरां, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ने बिजली सुधार के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बड़े कदम उठाए थे। अलग-अलग नियुक्तियों की कारगुजारी देखें तो पॉवरकाम द्वारा साल 2023-24 में बिजली सप्लाई देने में कारगुजारी अच्छी रही है, जिसके बदले में A ग्रेड पॉवरकाम को मिला है। साल 2023-24 के दौरान पावरकॉम ने लगभग 800 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है और वित्तीय और तकनीकी घाटा कम हुआ। मान सरकार की तरफ से पिछले साल पावरकॉम को सब्सिडी की राशि भी समय पर दे दी गई है। उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में भी सुधार हुआ है।