MP News

MP News: अलीराजपुर के 169 गांवों को CM मोहन यादव का तोहफा, करोड़ों के प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: 169 गांवों को जल्द मिलेगा नर्मदा का पानी, किसानों की समस्या होगी दूर

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) अलीराजपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सोंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन कर समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट की घोषणा भी की है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कुल 13 सड़कों के निर्माण को मंच से ही मंजूरी प्रदान की।
ये भी पढ़ेंः CM Mohan Yadav ने सरकार की पहली वर्षगाठं को लेकर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले ये अहम बातें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अलीराजपुर (Alirajpur) के हर गांव तक नर्मदा मैया का शुद्ध पानी पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि सोंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई प्रोजेक्ट (Sondwa Micro Lift Irrigation Project) से क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इसके साथ ही छकतला में हीरा पॉलिसिंग और कटिंग के काम की शुरुआत होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे युवाओं का दूसरे राज्य और क्षेत्रों में पलायन बंद होगा और उन्हें एमपी में ही रोजगार मिलेगा।

169 गांवों को जल्द मिलेगा नर्मदा का पानी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सोंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि छकतला में 1732.45 करोड़ की लागत बनने वाले इस प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र के 169 गांवों को जल्द ही नर्मदा का पानी मिलने लगेगा। इससे 55013 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि भी आएगी और आम लोगों का जीवन में सार्थक बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर कलेक्टर (Alirajpur Collector) को बिजली की जरुरत का सर्वे रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की समीक्षा कर जरुरत के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने को कहा है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, शाजापुर में मेडिकल कॉलेज और शुजालपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

अलीराजपुर का गौरवशाली इतिहास पर भी सीएम ने की चर्चा

इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अलीराजपुर के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का जिक्र करते हुए कहा कि मामा अंग्रेजों से धन लेकर गरीब लोगों में बांटा करते थे। उन्होंने बताया कि खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय शुरू किया गया है।