Haryana सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 370 पटवारियों (Patwaris) के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच (Investigation) चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह लिस्ट (List) कहां से और कैसे जारी हुई। सीएम सैनी ने साफ़ किया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेः Haryana: PM मोदी की युवा संगम पहल से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दे रहे बढ़ावा: Dr. Arvind

आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कमेटी एकता और सद्भाव को करेगी मजबूत: सीएम सैनी
सीएम नायब सैनी(CM Nayab Saini) ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों का भी चर्चा की। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि नई कमेटी धार्मिक (New Committee Religious) कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी। सीएम सैनी ने विश्वास जताया कि चुनकर आने वाले प्रतिनिधि धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़ेः Chandigarh: गरीबों का हित मेरे लिए सर्वोपरि: CM Saini
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह कमेटी (Committee) न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों को बल देगी, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करेगी।
