Haryana

Haryana: CM नायब सैनी और गजेंद्र शेखावत ने किया सूरजकुंड मेले का भ्रमण

हरियाणा
Spread the love

कला एवं संस्कृति का अतुल्य संगम है सूरजकुंड मेला- मंत्री गजेंद्र शेखावत

थीम स्टेट उड़ीसा के पैवेलियन का किया दौरा, हरियाणा पैवेलियन में दोनों ने बंधवाई हरियाणवी पगड़ी

Haryana News: फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजुकंड क्राफ्ट मेले में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस दौरान हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मेले में विधिवत रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने एक-एक करके मेले के स्टॉल का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ेः Haryana: CM Nayab Saini ने 20 निर्वाचन क्षेत्रों की 83 सड़कों के लिए 77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम थीम स्टेट उड़ीसा के पैवेलियन का दौरा किया। इस दौरान यहां प्रदर्शित किए गए पुरी के भगवान जगन्नाथ रथ के स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने यहां शीश नवाया और हाथ जोड़कर देश व प्रदेश की सुख व समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्ति के आगे नमन किया। उन्होंने पैवेलियन की सजावट व यहां प्रदर्शित मूर्तियों की प्रशंसा की। उन्होंने मेले में प्रदर्शित उड़ीसा की स्टॉल का भी अवलोकन किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा पैवेलियन का भ्रमण किया। यहां उन्होंने हरियाणवी पगड़ी बंधवाई और पैवेलियन की साज सज्जा की भी प्रशंसा की। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा अपना घर पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पवेलियन का भी दौरा किया। उन्होंने यहां प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और मध्यप्रदेश में कुनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की झांकी की प्रशंसा की।

केंद्रीय मंत्री ने सूरजकुंड मेले को देखकर यहां के इंतजाम और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार ने बेहद सुंदर व्यवस्था की है। यह मेला कला और संस्कृति का अद्भुत संगम है। इस तरह के आयोजन आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रूबरू होने का मौका देते है।