Hair Cut: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी हेयर कटिंग मशीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Hair Cut: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी हेयर कटिंग मशीन (Hair Cutting Machine) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कुछ ही सेकंड में मशीन से बाल कटवाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फिल्म की याद कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई ऐसी मशीन हकीकत में मौजूद है? देखिए वीडियो…
कुछ सेकंड में मिला परफेक्ट हेयरकट
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने सिर को मशीन के अंदर डालता है और कुछ ही सेकंड में उसके बाल परफेक्ट तरीके से कट जाते हैं। वीडियो में ऐसा लगता है जैसे यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटिक है, जो सिर के आकार और बालों की लंबाई के हिसाब से खुद-ब-खुद हेयरकट कर देती है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और सोच रहे हैं कि अगर ऐसी मशीन सच में बन गई, तो नाई (बार्बर) की दुकानें खाली हो जाएंगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
हेयरकट के झंझट से मिलेगी छुट्टी?
आज के समय में ज्यादातर लोग सैलून में बारी का इंतजार करते हैं। भीड़ और समय की कमी के चलते कई बार हेयरकट टालना भी पड़ता है।
वीकेंड के दिनों में तो सैलून में भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर कोई ऐसी मशीन आ जाए जो कुछ सेकंड में परफेक्ट हेयरकट दे सके, तो यह समय और पैसे दोनों की बचत साबित होगी। लोगों का कहना है कि अगर यह वीडियो असली है, तो यह तकनीक ब्यूटी इंडस्ट्री में क्रांति ला सकती है।
ये भी पढ़ें: Whatsapp: Whatsapp के करोड़ों यूज़र्स को बड़ा झटका, जानिए कैसे?

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया ‘भविष्य में जल्द ही आने वाली हेयर कटिंग मशीन, जो सिर्फ 5 सेकंड में देगी परफेक्ट हेयरकट।’ इस वीडियो को अब तक 1 लाख 43 हजार से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।
यूजर्स ने इस अनोखी मशीन पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भविष्य में आया भी तो इतना रिस्क कौन लेगा? कहीं गलती से कान या गला ही न कट जाए!’ वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, ‘क्या वाकई ऐसी मशीन आ गई है जो नाइयों की जगह ले लेगी?’ तीसरे यूजर ने सवाल उठाया, ‘क्या यह सच है या फिर AI का कमाल?’
ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के इंजीनियर ने सिर्फ़ 6 साल में ख़त्म किया 53 लाख का लोन, जानिए कैसे?
AI जनरेटेड वीडियो से रहें सावधान
विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो AI जनरेटेड या CGI (कंप्यूटर ग्राफिक्स) से बना है। आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो इतने वास्तविक दिखने लगे हैं कि सच और झूठ में फर्क करना मुश्किल हो गया है। यह वीडियो भले ही मनोरंजक हो, लेकिन यह हमें याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज़ पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।
