Delhi

Delhi: दिल्ली के इंजीनियर ने सिर्फ़ 6 साल में ख़त्म किया 53 लाख का लोन, जानिए कैसे?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली बिजनेस
Spread the love

Delhi के इंजीनियर ने मात्र 6 सालों में 53 लाख रुपये का होम लोन पूरी तरह चुकाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है।

Delhi News: जहां आमतौर पर लोग अपना होम लोन (Home Loan) चुकाने में 20 से 25 साल लगा देते हैं, वहीं दिल्ली के एक इंजीनियर (Engineer) ने इसे महज़ 6 साल में पूरा कर दिखाया है। यह कहानी न सिर्फ़ वित्तीय अनुशासन की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही प्लानिंग और मेहनत से बड़े से बड़ा लोन (Loan) भी जल्दी चुकाया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

रेडिट पर साझा की सफलता की कहानी

दिल्ली के रहने वाले इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) ने सितंबर 2019 में 53 लाख रुपये का होम लोन लिया था। उन्होंने Reddit पर साझा की गई अपनी पोस्ट में लिखा कि नवंबर 2025 में उन्होंने पूरा लोन चुका दिया। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवन की एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन इससे उन्हें कई अहम सबक मिले।

होम लोन की असली चुनौती है मानसिक दबाव

इंजीनियर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अगर आप ज़्यादा सोचते हैं या चिंता करने की आदत है, तो होम लोन मत लीजिए।’ उन्होंने कहा कि हर महीने EMI का तनाव महसूस होता है, और अगर आपकी आर्थिक योजना मजबूत नहीं है, तो यह दबाव और बढ़ जाता है। उनके मुताबिक, लोन सिर्फ़ आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक चुनौती भी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पहले से प्लानिंग और सलाह लेना है जरूरी

इंजीनियर ने कहा कि किसी भी लोन को लेने से पहले दोस्तों, परिवार या फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘लोन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को पहले से समझना ज़रूरी है, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर शुरुआत से ही खर्च और बचत का संतुलन रखा जाए, तो लोन की अवधि को काफी कम किया जा सकता है।

विदेश में काम करने से मिली आर्थिक मजबूती

उन्होंने कहा कि साल 2021 में जब वे जर्मनी गए, तो उनकी आमदनी में काफी वृद्धि हुई। इससे उन्होंने अपने लोन को जल्दी क्लोज करने की योजना बनाई। उन्होंने लिखा, ‘विदेश में रहकर सेविंग्स बढ़ाना आसान हुआ और उसी ने मुझे ब्याज बचाने में मदद की।’ उन्होंने कहा कि वे हर बोनस और एक्स्ट्रा इनकम को लोन प्रीपेमेंट में लगाते थे।

ये भी पढ़ेंः Paytm: मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया शानदार ऐप

घर खरीदना सपना ही नहीं, एक जिम्मेदारी भी है

इंजीनियर ने कहा कि घर खरीदना भावनात्मक रूप से सुखद अनुभव है, लेकिन यह सिर्फ़ सपना नहीं, एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लिखा, ‘घर का मालिक होना मतलब उसकी हर समस्या का मालिक होना भी है।’ मेंटेनेंस, टैक्स और रिपेयर जैसे खर्चे भी लोन के साथ जुड़ जाते हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए।

नेटवर्थ और असली लिक्विड कैश में फर्क समझें

उन्होंने कहा कि आज उनका घर करीब 1 करोड़ रुपये का है, लेकिन बैंक अकाउंट लगभग खाली है। उन्होंने लिखा, “कागजों पर अमीर दिखना और असल में पैसा होना – दोनों अलग बातें हैं।’ उन्होंने सलाह दी कि हर व्यक्ति को अपने फाइनेंशियल गोल्स, लोन और सेविंग्स के बीच सही संतुलन बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Amazon: अमेज़न कर्मचारियों को सुबह-सुबह आए 2 मेसेज, जानिए फिर क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर इंजीनियर की कहानी हुई वायरल

Reddit पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। सैकड़ों यूज़र्स ने उन्हें बधाई दी। एक यूज़र ने लिखा, ‘EMI के तनाव से मुक्त होना सबसे बड़ी जीत है, जश्न मनाना बनता है।’ दूसरे यूज़र ने टिप्पणी की, ‘आपकी कहानी प्रेरणादायक है इसमें मेहनत, अनुशासन और वित्तीय समझदारी तीनों झलकती हैं।’