Gurugram

Gurugram: गुरुग्राम की सबसे पॉश सोसायटी जहां रहते हैं ये 7 बिजनेस मैन, क़ीमत सुनकर उड़ेंगे होश!

Trending बिजनेस हरियाणा
Spread the love

Gurugram की सबसे लग्जरी और हाई-प्रोफाइल रिहायशी सोसायटी इन दिनों रियल एस्टेट जगत की सुर्खियों में है।

Gurugram News: गुरुग्राम की सबसे लग्जरी और हाई-प्रोफाइल रिहायशी सोसायटी (High-Profile Residential Society) इन दिनों रियल एस्टेट जगत की सुर्खियों में है। यहां घर खरीदना (Buying a Home) सिर्फ एक प्रॉपर्टी डील नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन गया है। करोड़ों रुपये की कीमत वाले इन फ्लैट्स में देश-विदेश के कई दिग्गज कारोबारी रह रहे हैं। वहीं हाल ही में एक ब्रिटिश बिजनेस मैन (British Business Man) द्वारा 100 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदने की खबर ने एक बार फिर इसे चर्चा में ला दिया है। जानिए गुरुग्राम की सबसे पॉश सोसायटी जहां रहते हैं ये 7 बिजनेस मैन…

Pic Social Media

गुरुग्राम का सबसे महंगा एड्रेस

आपको बता दें कि गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित ‘द कैमेलियास’ (The Camellias) अब शहर का सबसे महंगा आवासीय पता बन चुका है। 2014 में जब यह प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ था, तब यहां का रेट 22,500 रुपये प्रति वर्ग फुट था, जो 2025 में बढ़कर 85,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया है। यहां साधारण फ्लैट की कीमत करोड़ों में है, जबकि पेंटहाउस की कीमत 150 से 200 करोड़ रुपये तक है।

पूरी तरह एआई से लैस घर

इस सोसायटी के घरों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हैं। यानी घर की लाइटिंग, तापमान और अन्य सुविधाओं को आवाज या मोबाइल ऐप से नियंत्रित किया जा सकता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में Ice Cream बेचने वाले को 1.8 करोड़ का पैकेज, वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए

7 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

‘द कैमेलियास’ (The Camellias) केवल एक हाउसिंग सोसायटी नहीं, बल्कि एक लक्जरी लाइफस्टाइल है। यहां रहने वालों को 7-स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, बच्चों के लिए डे-केयर, 24×7 सुरक्षा और हाई-स्पीड वाई-फाई शामिल हैं। साथ ही, अरावली की हरियाली और पॉश लोकेशन इसे और भी खास बनाती है।

इन बिजनेस टाइकून ने खरीदे घर

सुखपाल सिंह अहलूवालिया- लंदन के अरबपति, जिन्होंने हाल ही में 100 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा।

ऋषि पार्टी- इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर के सीईओ, जिन्होंने 190 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा।

दीप कालरा- मेकमायट्रिप के फाउंडर, जिन्होंने पत्नी अमृता संग 46.25 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा।

समीर मनचंदा- डीईएन नेटवर्क्स के फाउंडर, जिन्होंने 37.83 करोड़ रुपये में 10,813 वर्ग फुट का अपार्टमेंट लिया।

अमन गुप्ता- boAt के सह-संस्थापक, जिन्होंने अगस्त 2022 में 52.3 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा।

वरुण और गजल अलघ- Mamaearth के फाउंडर्स, जिन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये का घर खरीदा।

ये भी पढ़ेंः Thailand: वाह अब फ्री में घूमिए थाईलैंड, डोमेस्टिक फ्लाइट बिल्कुल फ्री

रियल एस्टेट में नया ट्रेंड

‘द कैमेलियास’ (The Camellias) में हुई ये डील्स दिखाती हैं कि गुरुग्राम अब सिर्फ कॉर्पोरेट हब नहीं, बल्कि भारत का लग्जरी हाउसिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां रहना अब केवल एक पते का सवाल नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट है।