Gurugram: लाखों का पैकेज फिर भी एक इंजीनियर ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
Gurugram: एक सफल करियर, प्रतिष्ठित डिग्री, हाल ही में हुई सगाई और लाखों का पैकेज फिर भी एक युवा इंजीनियर (Engineer) ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर 17ए में 26 वर्षीय मोहित चौहान, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी (Multinational Company) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, उन्होंने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़िए पूरा मामला…

मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी
आपको बता दें कि मोहित ने 2017 से 2021 के बीच आईआईटी इंदौर (IIT Indore) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की थी और 47वीं रैंक के साथ पासआउट हुए थे। इसके बाद वह गुरुग्राम की एलन डिजिटल नामक एक प्राइवेट मल्टीनेशनल कंपनी में सालाना 35 से 40 लाख रुपये के पैकेज पर कार्यरत थे। मूल रूप से वह पटौदी के जाटोली गांव के रहने वाले थे।
सवा महीने पहले ही हुई थी सगाई
परिजनों के मुताबिक, मोहित की 26 जून को सगाई हुई थी। उनकी मंगेतर इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का कहना है कि मोहित पूरी तरह खुश दिखाई देते थे और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई भी आशंका नहीं जताई जा सकती थी।
ये भी पढ़ेंः TCS: टीसीएस ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर क्यों सोया इंजीनियर, जानिए पूरा मामला
बार-बार फोन करने पर नहीं मिला जवाब
परिवार ने कहा कि सोमवार दोपहर दो बजे उनकी मोहित से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद कई बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। मंगलवार सुबह भी जब संपर्क नहीं हो पाया, तो परिजन सेक्टर 17ए स्थित किराए के मकान पर पहुंचे। दरवाज़ा अंदर से बंद था। संदेह होने पर दरवाज़ा तोड़ा गया, जहां मोहित का शव पंखे से चादर के सहारे लटकता हुआ मिला।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे से दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है, जिससे आत्महत्या के कारणों का कोई सुराग मिल सके।
ये भी पढ़ेंः Work Load: दुनिया के वो देश जहां काम के प्रेशर में लोग पड़ रहे हैं बीमार!
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सेक्टर 17-18 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सज्जन ने कहा कि घटना की सूचना मंगलवार दोपहर बाद मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन आत्महत्या की वजह को स्पष्ट करने वाला कोई दस्तावेज़ या साक्ष्य नहीं मिला। मामले की गहन जांच की जा रही है।
