Greater Noida West: Tragic accident in Gaur City, 3-year-old dies after falling from balcony

Greater Noida West: गौर सिटी में दर्दनाक हादसा, बालकनी में गया 3 साल का मासूम और फिर…!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West:  दर्दनाक खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी(Gaur City) से सामने आई है। यहां एक 3 साल के मासूम की अपने ही फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और सोसायटी के लोग भी सदमे में हैं। घटना गौर सिटी-1 की 7th एवेन्यू सोसायटी का है।

ये भी पढ़ें: Lok Adalat: चालान माफ करवाने का अच्छा मौका, इस दिन लगेगी लोक अदालत

pic-social media

मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी, बच्चा घर में था अकेला

मिली जानकारी के अनुसार, संजय पाल नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी बड़े बेटे को पास में ट्यूशन छोड़ने गई थीं, जबकि छोटा बच्चा घर पर अकेला था। यह रोज की तरह एक सामान्य दिन था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल गया।

बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते बच्चा फ्लैट की बालकनी तक पहुंच गया। वहां रखी एक कुर्सी पर चढ़कर वह नीचे झांकने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और सिक्योरिटी गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं।

बिसरख के एसीपी पवन कुमार के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान सागनिक पाल के रूप में हुई है। पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। पड़ोसी भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और बालकनी से जुड़े सुरक्षा उपायों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक छोटी सी चूक कैसे बड़े हादसे में बदल सकती है, यह घटना उसी की दर्दनाक याद दिलाती है।