Greater Noida West: Saya Zion सोसाइटी का यह वायरल वीडियो देख लीजिए
Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सैकड़ों सोसाइटियां हैं, जिसमें लाखों लोग रहते हैं। इन सिसाइियों में हर दिन सैकड़ों की संख्या में डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) जरूरत के सामान पहुंचाने आते हैं। कभी-कभी यही डिलीवरी बॉय कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जो कैमरे में कैद हो जाती है और फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल होती है।
आपने पहले भी देखा होगा कि ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में सामान की डिलीवरी (Delivery) देने आया डिलीवरी बॉय जूता ही चोरी कर लेता है। इसी तरह का एक मामला सामने आया था जिसमें डिलीवरी बॉय सामान को देने के बाद जाते समय दूध का पैकेट चोरी कर लेता है।
इस तरह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी साया जिओन (Saya Zion) का है जहां डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने आता है, फ्लैट के बाहर खड़ी साइकिल पर बैग टांगता है और बैग में रखे सामान से एक पैकेट निकाल कर मुंह से सिप लगाता है। वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि अगर डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) को पैकेट पीना ही होता तो वह आराम से पी सकता था, लेकिन डिलीवरी बॉय ने ऐसा नहीं किया। वीडियो को देखने पर लग रहा है कि डिलीवरी बॉय ने पैकेट में थूका और उसे वापस रख दिया।
ये भी पढे़ंः Train: नई दिल्ली-आनंद विहार जाने का झंझट खत्म, इस स्टेशन से मिलेगी यूपी-बिहार के लिए ट्रेन
यह सब हरकर करने के बाद डिलीवरी बॉय उपर की तरफ़ देखता है लेकिन इस बात से अनजान की फ्लैट के किनारे लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो जाती है। इसके बाद डिलीवरी बॉय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) की फोटो क्लिक करता है और वहां से चला जाता है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस डिलीवरी बॉय की तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया, इस वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः DDA Flat: दिल्ली में सिर्फ 13.30 लाख में फ्लैट खरीदने का शानदार मौका
