Train

Train: नई दिल्ली-आनंद विहार जाने का झंझट खत्म, इस स्टेशन से मिलेगी यूपी-बिहार के लिए ट्रेन

TOP स्टोरी ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Train: ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, यहां से मिलेगी यूपी-बिहार की ट्रेन

Train: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में लोग ज्यादातर ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली (New Delhi) या आनंद विहार रेलवे स्टेशन (Anand Vihar Railway Station) जाते हैं। ऐसे लोगों को बहुत ही जल्द राहत मिलने वाली है। नई दिल्ली और दिल्ली के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही उन्हें समय पर चलाने में भी दिक्कत आ रही है। इन स्टेशनों पर दबाव कम करने के लिए बिजवासन (Bijwasan) में नया रेलवे टर्मिनल (New Railway Terminal) बनाया जा रहा है। मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (Multi Modal Transport Hub) के तौर पर बनाए जा रहे ग्रेटर नोएडा बोड़ाकी से भी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

Pic Social Media

बोड़ाकी को विश्वस्तरीय मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की योजना है। यह रेल, सड़क और मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम नेटवर्क को एकीकृत करेगा। इस परियोजना के तहत, बोड़ाकी ट्रेन स्टेशन (Bodaki Train Station) को 100 ट्रेनों को शुरू करने और समाप्त करने की क्षमता वाले एक मेगा रेलवे टर्मिनल के रूप में तैयार किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के परामर्श से तैयार किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट से दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Noida की बानी जैन ने मिक्स मार्शल आर्ट में जीता रजत पदक

यहां से मिलेगी यूपी-बिहार के लिए ट्रेन

वर्तमान में पूर्व की तरफ ज्यादातर ट्रेनें नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होती हैं। नई दिल्ली से हर दिन लगभग तीन सौ ट्रेनें संचालित होती हैं और करीब पांच लाख यात्री यहां आते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यह संख्या और बढ़ जाती है। इस अनुपात में यहां सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। नए प्लेटफॉर्म बनाने के लिए भी जगह नहीं है। कुछ साल पहले यहां से पूर्व की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों को आनंद विहार टर्मिनल पर शिफ्ट किया गया था। बिजवासन टर्मिनल बनने के बाद यूपी-बिहार और पश्चिम की ओर जाने वाली ट्रेनों को भी वहां शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा में जल्द खुलेगा एलिवेटेड रोड..ग्रेटर नोएडा वालों को सबसे ज़्यादा फायदा

यात्रियों को भी मिलेगी राहत

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल नई ट्रेनें शुरू करने के साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी यहां से चलाई जाती हैं। इनमें से ज्यादातर पूर्वी दिशा की ओर की हैं। ऐसे में बोड़ाकी टर्मिनल दिल्ली के स्टेशनों पर भीड़ कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। कुछ ट्रेनों को यहां स्थानांतरित करने के साथ ही वहां से नई ट्रेनें भी शुरू की जा सकती हैं।
इसे दिल्ली-मेरठ नमो ट्रेन नेटवर्क से भी कनेक्ट करने का प्रस्ताव है, जिससे दिल्ली और एनसीआर के दूसरे शहरों से बोड़ाकी टर्मिनल तक आने-जाने में कोई समस्या न हो। इससे न केवल क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी कम होगा। इससे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।