Gajkesari Yog: गजकेसरी राजयोग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ योग माना गया है।
Gajkesari Yog: गजकेसरी राजयोग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic Astrology) में बहुत ही शुभ योग माना गया है। जब चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति एक साथ किसी राशि में युति बनाते हैं तब गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) का निर्माण होता है। बता दें कि इस टाइम देवताओं (Gods) के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 29 अप्रैल 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि (Taurus Horoscope) में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश से वे यहां पहले से मौजूद देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे। जानिए किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

आपको बता दें कि इस बलशाली राजयोग (Powerful Rajyog) के निर्माण से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने का संकेत दिख रहा है।
वैदिक पंचांग से मुताबिक, चंद्रमा 29 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 1 मई तक इसी राशि में रहेंगे। लगभग 54 घंटे तक के लिए इस राजयोग (Rajyog) का निर्माण हो रहा है। इस समय में किए गए कार्यों में बेहतरीन सफलता हासिल हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) का निर्माण फायदे के भाव में हो रहा है। 11वें भाव में गुरु-चंद्र की युति होने से कर्क राशि के लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप कई धर्म-कर्म के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही तरक्की के योग बन रहे हैं। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के चौथे भाव में गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के लोगों को सुखों की प्राप्ति हो सकती है। लग्जरी जीवन के साथ-साथ माता का साथ मिलेगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में केंद्रित होगा। ऐसे में इस टाइम में कोई नौकरी से संबंधित कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। आपके काम की तारीफ के साथ-साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपके आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए भी गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) शुभ साबित हो सकता है। तुला राशि के 8वें भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में तुला राशि के लोगों को बहुत से क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप आत्म मंथन करेंगे। ऐसे में आप अपने आप पर बहुत से बदलाव कर सकते हैं। व्यापार में भी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रूका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।
