Greater Noida West

Greater Noida West: 14वीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी लिफ्ट, लिफ्ट में मौजूद था युवक

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में एक गंभीर लिफ्ट हादसा सामने आया।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में एक गंभीर लिफ्ट हादसा (Elevator Incident) सामने आया। लिफ्ट में सवार निवासी प्रवीण सिंह जब नीचे जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट में तेज झटका लगा और वह 14वीं मंजिल से सीधे मिड-बेसमेंट (Mid-Basement) में जा गिरी। लिफ्ट में सवार निवासी प्रवीण सिंह (Praveen Singh) करीब 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रवीण मदद के लिए चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में 4 दिन बंद रहेगी लिफ्ट, निवासी परेशान

लिफ्ट में लगा जोरदार झटका

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसायटी (Devika Gold Homes Society) के डीजी-4 टावर का है। जहां प्रवीण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने इस डरावने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तभी अचानक तेज झटका लगा और लिफ्ट तेजी से नीचे की ओर गिरने लगी। लिफ्ट मिड-बेसमेंट में जाकर रुकी, जहां वह अकेले फंस गए। उन्होंने कई बार इमरजेंसी अलार्म बजाया और मदद के लिए जोर-जोर से पुकारा, लेकिन करीब 20 मिनट तक कोई सहायता नहीं पहुंची।

Pic Social Media

मेंटेनेंस टीम ने किया रेस्क्यू

लगभग 20 मिनट बाद मेंटेनेंस टीम (Maintenance Team) और सुरक्षा कर्मियों ने प्रवीण को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रवीण ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी सोसायटी में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन लिफ्ट टेक्नीशियन की अनुपस्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: लाखों के फ्लैट खरीदने वाले, आप हवा नहीं, ज़हर पी रहे हैं!

एओए अध्यक्ष ने क्या कहा?

सोसायटी के एओए अध्यक्ष अनुराग खरे ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और प्रवीण को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन मौजूद था, लेकिन घटना शिफ्ट चेंजिंग के समय हुई, जिसके कारण थोड़ी देरी हुई।