Greater Noida West

Greater Noida West: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे इन 2 सोसायटी के निवासी!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की दो सोसाइटी में पानी का संकट, निवासी बेहाल

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जिसे कभी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का सबसे तेजी से विकसित होता क्षेत्र माना जाता था, आज पानी की किल्लत (Water Shortage) और अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। बता दें कि अजनारा होम्स और इरोज सम्पूर्णम जैसी प्रमुख हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies) में पानी की आपूर्ति या तो पूरी तरह ठप है या बेहद सीमित है। निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, और हालात इतने खराब हैं कि कई लोग पीने के लिए भी बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लग रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

अजनारा होम्स में 20 दिन से टैंकरों पर निर्भर

आपको बता दें कि अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) में पिछले 20 दिनों से नियमित पानी की आपूर्ति बंद है। निवासियों अंजली, अनीता और शिप्रा पांडे के मुताबिक, प्राधिकरण का बकाया न चुकाने के कारण पानी की सप्लाई रोक दी गई है। अब रात में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी है। नहाने, खाना बनाने, सफाई और बच्चों की देखभाल जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वाले जल्दी से अच्छी ख़बर पढ़ लीजिए

इरोज सम्पूर्णम में दो दिन से पानी की सप्लाई ठप

सेक्टर 2 की इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी (Eros Sampoornam Society) में बीते दो दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। प्राधिकरण के वाटर पंप पाइप में खराबी के कारण यह संकट पैदा हुआ है। हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सोसाइटीवासियों का कहना है कि वे बार-बार प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम को सूचित कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

Pic Social Media

प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

इरोज सम्पूर्णम के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। हर बार शिकायत करने पर अधिकारी टालमटोल करते हैं। निवासियों ने कहा, ‘शनिवार और रविवार को प्राधिकरण के अधिकारी वीकेंड मनाते हैं, जबकि हम पानी के लिए जूझ रहे हैं।’ उनका आरोप है कि प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: करोड़ों का विला लेकिन 10 दिन से बूंद-बूंद पानी को तरसा 188 परिवार!

जानिए प्राधिकरण ने क्या कहा?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के प्रभारी प्रबंधक प्रभात शंकर ने कहा कि अजनारा होम्स रिसाइकल पानी का उपयोग नहीं कर रही, जिससे पानी की मांग बढ़ रही है और आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इरोज सम्पूर्णम के बारे में उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद टीम भेजी गई है और जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी। निवासियों और मेंटेनेंस टीम का दावा है कि शनिवार से प्राधिकरण को सूचित किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को गलत जानकारी दी गई कि आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि रविवार दोपहर तक केवल वैकल्पिक व्यवस्था की गई।