Bihar

Bihar: समस्तीपुर से PM मोदी का बड़ा संदेश, CM नीतीश के नेतृत्व में NDA इस बार दर्ज करेगा रिकॉर्ड जीत

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को समस्तीपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन किया और जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए उन्होंने कहा, ‘मिथिला के हृदयस्थली समस्तीपुर की पवित्र धरती के लोगों के प्रणाम कराई छी।’ पीएम ने समस्तीपुर की जनता का अभिवादन किया और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार चुनाव में रिकॉर्ड जीत मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल और मिथिला का मूड स्पष्ट करता है कि NDA फिर से सरकार बनाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

लोकतंत्र का महापर्व और बिहार की जनता की पसंद

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और जनता फिर से NDA सरकार चाहती है। उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्त रखने का आह्वान किया। पीएम ने अपने गुजरात के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि त्योहारों के समय समस्तीपुर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए मैं सिर झुकाकर आप सबको नमन करता हूं।’

जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन

पीएम मोदी ने कर्पूरी ग्राम का दौरा करने और जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की धरती पर जनता का उत्साह साफ बता रहा है कि बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने नारा दिया, “रफ्तार पकड़ चुका बिहार, जल्दी आएगी NDA सरकार।” पीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का आशीर्वाद ही है कि गरीब और पिछड़े परिवारों से आए लोग आज बड़े मंचों पर हैं।

गरीबों और वंचितों के लिए NDA की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार ने गरीबों, महादलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज और शौचालय जैसी योजनाओं को गरीबों की सेवा का उदाहरण बताया। साथ ही, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष कार्य बल (STF) ने आठ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: महिला वोट से चमकेगा CM नीतीश कुमार का सितारा, जीविका दीदियों ने दिखाई मजबूत निष्ठा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सीएम नीतीश कुमार की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को बड़ी मुसीबतों से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल की तुलना में NDA सरकार ने बिहार को तीन गुना ज्यादा धन आवंटित किया है। समस्तीपुर से पूर्णिया तक 6 लेन का हाईवे, वंदे भारत ट्रेन, नया एयरपोर्ट और नई कंपनियों-फैक्ट्रियों की स्थापना जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के हर जिले में स्टार्टअप कंपनियां होंगी।

लालटेन युग से डिजिटल युग की ओर

प्रधानमंत्री ने जनता से मोबाइल की लाइट जलाने की अपील करते हुए कहा, ‘जब आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?’ उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार को अब लालटेन और उसके साथियों की जरूरत नहीं है। उन्होंने डिजिटल भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि 1 जीबी डेटा अब एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं है।

मिथिला की खेती और मछली पालन में क्रांति

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मिथिला क्षेत्र को खेती, पशुपालन और मछली पालन का केंद्र बताया। उन्होंने कहा, ‘पग पग पोखर माछ मखान, सरस बोल मुस्की मुस्कान।’ पिछले एक दशक में बिहार का मछली उत्पादन दोगुना हुआ है और अब बिहार अन्य राज्यों को मछली निर्यात कर रहा है। मखाना बोर्ड के गठन को उन्होंने क्रांतिकारी कदम बताया। साथ ही, पीएम किसान निधि योजना के तहत समस्तीपुर के किसानों के लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ेंः Bihar: सीवान में CM नीतीश कुमार की जनसभा, बोले- ‘विकास के लिए फिर चाहिए NDA सरकार’

‘RJD और कांग्रेस को सिर्फ परिवार की चिंता’

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केवल अपने परिवार की राजनीति की चिंता है। उन्होंने RJD के शासनकाल को जंगलराज का दौर बताया, जिसमें हत्या, फिरौती और अपहरण आम थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में पुलिस थाने गरीबों और पिछड़ों के लिए बंद थे, जबकि माओवादी और नक्सलवादी गतिविधियां बढ़ गई थीं। पीएम ने दावा किया कि NDA सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है और जल्द ही बिहार और देश पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त होगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ करार दिया।