Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी और पुरानी सोसायटी Gaur City में हजारों लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपए देकर फ्लैट खरीदे हैं। ये सोचकर की जिंदगी आराम से गुजार सकें। लेकिन यहां तो मामला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Ghaziabad Aiims: दिल्ली जाने की जरूरत नहीं..गाजियाबाद में यहां खुलने जा रहा है Aiims
तस्वीरें गौर सिटी के 7th एवेन्यू के बेसमेंट-4 की है। तस्वीरें 2 दिन पहले की है। बेसमेंट-4 में सीवर का पानी ऐसे बह रहा था जैसे कोई छोटा तालाब हो। लोगों को मजबूरी में सीवर के पानी से होते हुए अपनी गाड़ी तक पहुंचना पड़ रहा था। लेकिन मजबूरी जो ना कराए। ऊपर से पानी में बिजली का तार..अगर गलती से तार पानी में पहुंच जाता तो कईयों की जान पर भारी पड़ सकता था। हालांकि लोगों ने इसकी शिकायत मेंटनेंस ऑफिस में कई बार की लेकिन वही ढाक के तीन पात। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लैट के लिए लाखों रुपए देकर भी सुकून नहीं है। ऐसे में करें तो आखिर क्या। सोसायटी में गंदगी को लेकर निवासियों में बेहद रोष है और वो बड़े आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
