ANI has vacancies for several positions

ANI: ANI दे रहा है टीवी के पत्रकारों को मौका, ये रही डिटेल

TV जॉब्स
Spread the love

ANI: देश की प्रमुख समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) ने असिस्टेंट प्रोड्यूसर पद के लिए भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति प्रोग्राम विभाग के लिए की जाएगी और चयनित उम्मीदवार को नई दिल्ली में कार्य करना होगा। जारी भर्ती सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास मीडिया प्रोडक्शन क्षेत्र में 1 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही मीडिया, मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

असिस्टेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में चयनित उम्मीदवार को कार्यक्रम निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की योजना बनाने, समन्वय करने और उन्हें क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके अलावा शूटिंग शेड्यूल, स्क्रिप्ट, स्टूडियो एवं फील्ड प्रोडक्शन तथा पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रियाओं का प्रबंधन भी करना होगा।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार में प्रोडक्शन कोऑर्डिनेशन, टीमवर्क, कम्युनिकेशन, स्क्रिप्ट एवं कंटेंट हैंडलिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही बेसिक एडिटिंग और प्रोडक्शन नॉलेज के अलावा हिंदी और अंग्रेजी लेखन कौशल भी आवश्यक हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेजकर आवेदन कर सकते हैं।