Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में हाहाकार..दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा बीमार

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: पानी पीने से पहले सोचें दो बार, क्योंकि एक लापरवाही बना सकती है पूरी सोसाइटी को बीमार।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई-राइज सोसाइटी (High-Rise Society) में उस वक्त हाहाकार मच गया जब 200 से ज्यादा लोग दूषित पानी (Polluted Water) पीने से अचानक बीमार पड़ गए। यह मामला अजनारा होम्स (Ajnara Homes) सोसाइटी का है, जहां निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके घरों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते लोग उल्टी, पेट दर्द और दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोसाइटी (Society) के लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन पर पानी के टैंक (Water Tanks) की समय पर सफाई न कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: हवेलिया वेलेंसिया सोसायटी में आग, कई फ्लैटों को नुक़सान

Greater Noida West
Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अजनारा होम्स में 200 से ज्यादा लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) में बीते दो दिनों में 200 से ज्यादा लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने कहा कि शनिवार को कुछ लोगों ने शिकायत की थी, लेकिन रविवार तक बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ गई। चिंता का विषय ये है कि बच्चों की संख्या इन मामलों में सबसे ज्यादा है।

प्राधिकरण और मेंटेनेंस पर गंभीर आरोप

निवासियों ने सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम (Maintenance Team) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पानी के टैंकों की समय पर सफाई नहीं कराई जा रही, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन, सोसाइटी में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन सर्वोदय अस्पताल की मदद से किया गया। इस कैंप में 60 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। यह कदम तब उठाया गया जब लोगों ने लगातार उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत की। कई अभिभावकों ने अपने बीमार बच्चों को स्कूल से वापस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस पूरे मामले पर अजनारा होम्स के RWA अध्यक्ष चंदन सिन्हा (Chandan Sinha) ने जब खबरी मीडिया ने बात की तो उन्होंने दूषित पानी की डिटेल खोलकर रख दी। चंदन सिन्हा का कहना था कि दूषित पानी की दो वजहें हैं। पहली ये कि वाटर सप्लाई वाली पाइप का गंदे पाइप में लीकेज की वजह से मिलना और दूसरा ये कि अजनारा होम्स की पानी की टंकी की सफाई प्रॉपर ना होना। जिसकी वजह से लोग बड़ी तादाद में बीमार हो रहे हैं। चंदन सिन्हा और सोसायटी के लोग प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात रखी।

भंडारे पर भी उठी उंगलियां

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसाइटी (Society) के मेंटेनेंस हेड हेमंत राणा ने उल्टा निवासियों पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि रामनवमी के मौके पर हुए भंडारे के बाद लोगों को समस्या हुई है। उन्होंने दावा किया कि टैंकों की सफाई नियमित रूप से हो रही है और मामले को भटकाया जा रहा है। फिर भी जांच के लिए पानी के सैंपल लैब में भेजे गए हैं।

अन्य सोसाइटियों की भी हालात खराब

अजनारा होम्स (Ajnara Homes) अकेली नहीं है। इको विलेज वन, पंचमुखी अपार्टमेंट, हवेलिया वैलेंसिया और अरिहंत गार्डन जैसी सोसाइटीज से भी इसी तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। सिर्फ इको विलेज वन में ही करीब 12 लोग बीमार पड़े हैं, जबकि बाकी सोसाइटीज मिलाकर अब तक 500 से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: गैलेक्सी वेगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है

प्राधिकरण ने दिए टैंक सफाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के प्रबंधक प्रभात शंकर के मुताबिक मुख्य सप्लाई में कोई खराबी नहीं है। उन्होंने इस समस्या के लिए अंदरूनी कमियों और मेंटेनेंस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, सभी सोसाइटियों को पानी के टैंक तुरंत साफ कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।