Greater Noida West: खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी गैलेक्सी वेगा(Galaxy Vega) से आ रही है जहां पार्क के बीच में से रास्ता बनाने को लेकर AOA के दो गुटों में आपस में ठन गई।
ये भी पढ़ें: Talking Crow: बोलने वाला कौवा कहीं देखा है..नहीं तो ये वीडियो देखिए
दरअसल मामला सोसायटी में बने पार्क के बीच में रास्ता निकालने को लेकर है। AOA का एक पक्ष इसे सही बता रहा है जबकि दूसरा पक्ष इसके सख्त खिलाफ है। दूसरे पक्ष का साफ कहना है कि अगर पार्क के बीच में से रास्ता निकलेगा तो इससे पार्क को नुकसान पहुंचेगा। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने पर इसका असर पड़ेगा। वहीं वीडियो से ऐसा लग रहा है कि एक पक्ष द्वारा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की भी कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक AOA में AOA समेत 9 सदस्य हैं। जिसमें से 6 पार्क के बीच में से रास्ता निकालने को लेकर एकजुट हैं जबकि बाकी के 3 सदस्य इसका सख्त खिलाफत कर रहा है। जिसे लेकर दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर भी दी है। क्या सही है और क्या गलत..इसका फैसला सोसायटी में रह रहे लोगों को करना है।
