Greater Noida West की इस सोसाइटी के बेसमेंट में पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) के बेसमेंट में पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया (Dengue and Malaria) का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि खराब ड्रेनेज सिस्टम (Bad Drainage System) के कारण बारिश के मौसम में पानी निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) के आई से एल और एम टावर के बेसमेंट में गंदा पानी जमा है, जो मच्छरों और बीमारियों का अड्डा बन गया है। ओ और एन टावर के नीचे की स्थिति भी ऐसी ही है। निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि सोसायटी के ऊपरी हिस्से में मार्केट होने के कारण फूड स्टॉल से निकलने वाला गंदा पानी बेसमेंट में डंप किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: मेफेयर रेजिडेंसी के फ्लैट में आग, बच्ची-डॉगी दोनों फंसे थे
कई सोसायटियों में एक जैसी समस्या
ईकोविलेज 1 सोसायटी के निवासी संजीव ने कहा कि उनके बेसमेंट में भी जगह-जगह गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। पहले की जांच में यहां जमा पानी में मच्छरों के लार्वा भी मिले थे। देविका गोल्ड होम्स सोसायटी के निवासी अनुराग खरे ने कहा कि बेसमेंट और पार्किंग क्षेत्र में रखरखाव की कमी के कारण गंदा पानी जमा रहता है, जिसमें डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर पनप रहे हैं। एम्स ग्रीन एवेन्यू और अजनारा ली गार्डन सोसायटियों में भी पार्किंग क्षेत्र तालाब में तब्दील हो चुके हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
लचर ड्रेनेज और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की अधिकांश सोसायटियों में ड्रेनेज सिस्टम खराब है। हाल ही में जिला भूगर्भ विभाग ने साया जिऑन, गौड़ सिटी के 6 एवेन्यू, गौड़ सिटी के 7 एवेन्यू और आस्था ग्रीन जैसी छह सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच की, जिसमें कई जगह सिस्टम बंद पाए गए। प्राधिकरण ने इन सोसायटियों को सात दिन में सुधार के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। बारिश के मौसम में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से बेसमेंट में गाड़ियां तक डूब रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: गौड़ सिटी के 40 हजार लोगों के लिए अच्छी ख़बर आ गई
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा (Shruti Kirti Verma) ने कहा कि बारिश के मौसम में विभागीय टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की उन सोसायटियों के बेसमेंट में जमा पानी की जांच की जाएगी। नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
