Jaypee

Jaypee: जेपी के फ्लैट ख़रीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Jaypee: जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के फ्लैट खरीदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Jaypee: जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAIPRAKASH ASSOCIATES LTD) के फ्लैट खरीदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि अदाणी समूह (Adani Group) ने दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने के लिए 12,500 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई है। यह खबर जेपी इंफ्राटेक (Jaypee Infratech) के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है, जो वर्षों से अपने घर के इंतजार में हैं।

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी समूह (Adani Group) ने बिना किसी शर्त के 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि देने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों का कहना है कि यह बोली जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण के लिए सबसे मजबूत है। लेकिन, डालमिया समूह भी इस दौड़ में है और अदाणी की बोली को टक्कर देने को तैयार है, बशर्ते JAL की स्पोर्ट्स सिटी परियोजना से जुड़ा एक कानूनी मसला हल हो जाए, जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मार्च 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में एक फैसले को बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: मेफेयर रेजिडेंसी के फ्लैट में आग, बच्ची-डॉगी दोनों फंसे थे

कौन है जयप्रकाश एसोसिएट्स?

जयप्रकाश एसोसिएट्स एक विविधतापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो रियल एस्टेट, सीमेंट, बिजली और होटल जैसे क्षेत्रों में काम करती है। यह कंपनी वर्तमान में दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के तहत कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) से गुजर रही है। कंपनी के पास ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रीन्स, नोएडा में जेपी ग्रीन्स विशटाउन और आगामी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जयपी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी जैसे प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा, कंपनी के पास दिल्ली-एनसीआर, आगरा और मसूरी में होटल और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में चार गैर-संचालित सीमेंट प्लांट हैं।

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने एक बयान में कहा कि कंपनी सभी प्राप्त बोलियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रही है जिससे सर्वश्रेष्ठ समाधान योजना का चयन किया जा सके। 1 जुलाई, 2025 को बोली और मूल्यांकन के लिए संभावित खरीदारों की बैठक हुई थी। सूत्रों के अनुसार, अदाणी समूह की 12,500 करोड़ रुपये की बोली ने उन्हें इस अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे रखा है।

लेनदारों के दावे और प्रक्रिया

जयप्रकाश एसोसिएट्स पर लेनदारों के 57,185 करोड़ रुपये से अधिक के दावे हैं। नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के कर्ज का बड़ा हिस्सा हासिल किया है। कंपनी को 3 जून, 2024 को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), इलाहाबाद बेंच द्वारा दिवालियापन प्रक्रिया में भेजा गया था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: गौड़ सिटी के 40 हजार लोगों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

फ्लैट खरीदारों के लिए उम्मीद

यह बोली जयप्रकाश एसोसिएट्स के फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जिनके प्रोजेक्ट्स वर्षों से अधूरे पड़े हैं। यदि अदाणी समूह का अधिग्रहण सफल होता है, तो यह कंपनी के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और लेनदारों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।