Greater Noida West

Greater Noida West: गौड़ सिटी के 40 हजार लोगों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों (Inhabitants) के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि गौड़ चौक (Gaud Chowk) और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर दो नए यूटर्न (New Uturns) बनाए जाएंगे, जिससे विशेषकर गौड़ सिटी-2 की 10 से अधिक सोसाइटियों (Societies) में रहने वाले करीब 40 हजार लोगों को जाम से राहत मिलेगी। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने इस परियोजना के टेंडर (Tender) जारी कर दिए हैं और एक महीने में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के मद्देनज़र प्राधिकरण द्वारा प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने और आवश्यक स्थानों पर यूटर्न बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में, गौड़ चौक और तिगरी के बीच दो नए यूटर्न एक गौड़ सिटी-2 के सामने और दूसरा खजूर चौक से पहले बनाए जाएंगे। इन यूटर्न के बनने से वाहन चालकों को तिगरी गोलचक्कर से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे वहां के ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस कॉलेज के बाहर ख़तरनाक स्टंट का वीडियो देखिए

तीन करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) के महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह के मुताबिक, इन दोनों यूटर्न के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। उच्चाधिकारियों से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहले से बन चुके हैं पांच यूटर्न

इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पांच यूटर्न (Five U-Turns) पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें गौड़ चौक से इटेड़ा गोलचक्कर के बीच दो, इटेड़ा से एकमूर्ति गोलचक्कर के बीच दो और एकमूर्ति से रोजा गोलचक्कर के बीच एक यूटर्न शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सेक्टर पाई-1 के पास 130 मीटर चौड़ी सड़क पर भी एक नया यूटर्न बनकर तैयार हो चुका है, जिससे पाई-1, पाई-2 और बिरौंडी गांव के आसपास की सोसाइटियों को लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Challan: ग़लत चालान कट जाए तो इन 3 तरीकों से करवा सकते हैं रद्द

अंडरपास और फुटओवर ब्रिज से भी मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गौड़ चौक पर एक अंडरपास का निर्माण भी जारी है, जो आने-जाने को और अधिक सुगम बनाएगा। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह (Prerna Singh) ने कहा कि गौड़ चौक और तिगरी के बीच दो नए यूटर्न के निर्माण की निविदा जारी कर दी गई है। इसके अलावा, इटेड़ा गोलचक्कर के पास और गौड़ सिटी-1 व 2 के बीच की सड़क पर फुटओवर ब्रिज बनाने की भी अनुमति दे दी गई है।