Greater Noida West

Greater Noida West: एक ऐसी सोसायटी जहां 29 घंटे बिना बिजली के रहे लोग

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

लोगों को रिसेप्शन पर चार्ज करने पड़े मोबाइल

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में 29 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप (Power Supply Disrupted) रहने से 6 हजार से ज्यादा परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि वैक्यूम सर्किट में खराबी और डीजल जनरेटर में डीजल खत्म (Diesel Runs Out) होने के कारण गुरुवार देर रात ब्लैकआउट हुआ, जिससे हालात और बिगड़ गए। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

डीजल खत्म होने से ब्लैकआउट

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक ईकोविलेज-1 (Supertech Ecovillage-1) का है। जहां गुरुवार सुबह पानी भरने के कारण वैक्यूम सर्किट में खराबी आने से सोसायटी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डीजी सेट से बैकअप शुरू किया गया, लेकिन रात 11 बजे डीजल खत्म होने से बैकअप भी बंद हो गया। इससे दो घंटे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहा। हंगामे के बाद डीजल मंगवाकर बैकअप बहाल किया गया। बिजली व्यवस्था शुक्रवार दोपहर 3 बजे पूरी तरह ठीक हो सकी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: करोड़ों के फ्लैट लेकिन सोसायटी में आ रहा गंदा पानी

लिफ्ट में फंसे लोग, मोबाइल चार्जिंग के लिए लगी कतार

ब्लैकआउट के दौरान टावर ई-5 की लिफ्ट (Elevator) पांचवें और छठवें फ्लोर के बीच अटक गई, जिसमें सात लोग 20 मिनट तक फंसे रहे। सोसायटी के 1 हजार से अधिक घरों में डीजी बैकअप नहीं है, और इन्वर्टर भी गुरुवार शाम तक बंद हो गए। लोगों को रिसेप्शन पर लाइन लगाकर मोबाइल चार्ज करने पड़े। वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कत हुई, और कई परिवार अपने परिचितों के घर चले गए।

Pic Social Media

प्रबंधन की सुस्ती से बढ़ी परेशानी

वैक्यूम सर्किट (Vacuum Circuit) की खराबी को ठीक करने में प्रबंधन को 29 घंटे से अधिक समय लगा। इस दौरान डीजी का अतिरिक्त खर्च भी निवासियों को उठाना पड़ा। सोसायटी में समस्याओं का समाधान नहीं होने से निवासियों में नाराजगी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: 14वीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी लिफ्ट, लिफ्ट में मौजूद था युवक

दूसरी बार ब्लैकआउट

बता दें कि इस साल भारत-पाक तनाव के दौरान मॉक ड्रिल के कारण सोसायटी में पहली बार ब्लैकआउट हुआ था। गुरुवार को डीजल खत्म होने से दूसरी बार ब्लैकआउट की स्थिति बनी। निवासियों ने सुपरटेक इकोविलेज-1 प्रबंधन संभाल रही एजेंसी Gravity की लापरवाही पर सवाल उठाए और बेहतर व्यवस्था की मांग की।