Uttarakhand

Uttarakhand: धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी, दून अस्पताल के सामने से हटाया गया अवैध कब्जा

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: धामी सरकार ने दिखाई सख्ती, दून अस्पताल के मुख्य गेट से हटाया कब्जा

Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्यभर से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापक अभियान चली रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देहरादून के प्रतिष्ठित दून अस्पताल (Doon Hospital) के बाहर बनी एक अवैध मजार को देर रात प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर (Bulldozer Action) ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर धामी सरकार के कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रवैये को सामने ला दिया है।

Pic Social media

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: एक्शन में धामी सरकार, उत्तराखंड से पाक नागरिकों की पहचान और वापसी प्रक्रिया शुरू

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद हुआ एक्शन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मजार दून अस्पताल (Doon Hospital) के मुख्य गेट के ठीक बाहर बनी हुई थी। ऋषिकेश के एक निवासी बताते हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर इस मजार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई है और इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। नगर निगम, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और दून अस्पताल (Doon Hospital) प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि मजार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी।

देर रात चला बुलडोजर

प्रशासन ने जांच रिपोर्ट आने के बाद देर रात समय कार्रवाई करने का निर्णय लिया। राजस्व टीम, नगर निगम के अधिकारी, पुलिस बल और दूसरे विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात बुलडोजर मंगवाया गया और मजार को गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की भी मौजूदगी थी। प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्रवाई पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मजार को गिराने के बाद उसके मलबे की भी जांच की गई, जिसमें कोई धार्मिक अवशेष नहीं मिला।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी का कमाल, कार्यक्रम के बीच लिया फैसला, हेलीकॉप्टर उड़ने से पहले जारी हुआ जीओ

धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अवैध कब्जों और धार्मिक स्थलों के नाम पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई मौकों पर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी धर्म या समुदाय के नाम पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूरे प्रदेश में अवैध धार्मिक संरचनाओं की पहचान कर उन्हें हटाने का काम तेजी से जारी है। सरकार का कहना है कि सभी कार्यवाही बिना भेदभाव के, पूरी निष्पक्षता और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राज्य भर में सैकड़ों अवैध मजारों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया जा चुका है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। धामी सरकार का कहना है कि वह धार्मिक स्थलों का सम्मान करती है, लेकिन कानून का पालन सर्वोपरि है।

दून अस्पताल प्रशासन ने जताई खुशी

दून अस्पताल के अधिकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। अस्पताल प्रबंधन (Hospital Management) ने अनुसार मजार के कारण अस्पताल के गेट पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ होती थी और एंबुलेंस और मरीजों को आवाजाही में समस्या होती थी। अब रास्ता साफ हो गया है और अस्पताल आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी। वहीं अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य मरीजों को सर्वोत्तम सुविधाएं देना है। रास्ते में अवैध अतिक्रमण से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था। प्रशासन की इस कार्रवाई से मरीजों को अब राहत मिलेगी।