Greater Noida

Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, CISF और नोएडा पुलिस मिलकर करेंगे निगरानी

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े कदम उठाए गए हैं।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े कदम उठाए गए हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा पूरी तरह से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हवाले की गई है, साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नरी (Noida Police Commissionerate) के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेः Greater Noida के इस बिल्डर की मुश्किलें बढ़ने वाली है!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारियां पूरी

आपको बता दें कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह (Dr. Arunvir Singh) ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। सीआईएसएफ के 1047 जवानों को एयरपोर्ट की सुरक्षा जिम्मेदारी दी गई है, और नोएडा पुलिस कमिश्नरी के 131 जवान उनका सहयोग करेंगे। सीआईएसएफ और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद और खामी रहित बनाएगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज में फ्लैट लेने वाले ये ख़बर पढ़ लें

नोएडा पुलिस के 131 जवान होंगे तैनात

नोएडा पुलिस कमिश्नरी की कमान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के 12 इंस्पेक्टर और 131 जवान जेवर एयरपोर्ट पर तैनात होंगे, जो एयरपोर्ट के 19 काउंटर पर सुरक्षा व्यवस्था का काम संभालेंगे। साथ ही, नोएडा पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है, और जल्द ही उनकी ट्रेनिंग पूरी कर भारत सरकार के गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिल जाएगी।