anchor aashutosh chaturvedi says good bye to aajtak

Aaj Tak को गुड बाय बोल कहां जा रहे हैं एंकर Aashutosh Chaturvedi?

TV
Spread the love

Aashutosh Chaturvedi: देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल में शुमार Aaj Tak में अपनी काबिलियत के दम पर अलग पहचान बनाने वाले एंकर आशुतोष चतुर्वेदी(Aashutosh Chaturvedi) ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक Aashutosh Chaturvedi का इस्तीफा कंपनी ने मंजूर कर लिया है। आशुतोष का अगला ठिकाना ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) होगा जहां उन्हें प्राइम टाइम के साथ एडिटर पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आशुतोष चतुर्वेदी अर्नब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharta) के फाउंडर मेंबर थे और जून 2021 में ‘आजतक’ (टीवी टुडे नेटवर्क) में बतौर एसोसिएट एडिटर/एंकर जॉइन किया था। मॉर्निंग से इवनिंग हर खांचे में फिट बैठने वाले आशुतोष वैसे तो आजतक पर ब्रेकिंग न्यूज़ शो(Breaking News Show) पर दिखाई देते हैं। लेकिन शनिवार-रविवार आजतक पर आशुतोष की एंकरिंग सुबह से दोपहर तक जारी रहती है।

15 साल की अपनी पत्रकारिता में राजनीति से लेकर रक्षा और खेल के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कई राज्यों में रिपोर्टिंग के ज़रिए दर्शकों से जुड़े रहे। फ़ील्ड से लाइव ऐंकरिंग और रिपोर्टिंग आशुतोष की विशेषता है। स्टूडियो डिबेट हो या बड़ी घटना, घटनास्थल पर पहुंचकर वहां से लाइव विश्लेषण इनका मज़बूत पक्ष है। कई मौक़ों पर पाकिस्तान बॉर्डर से रिपोर्टिंग, कश्मीर में सीआरपीएफ पर स्पेशल कवरेज के लिए सीआरपीएफ की ओर से आशुतोष को सम्मानित किया जा चुका है। प्रिंट मीडिया से अपनी पत्रकारिता शुरू करने वाले आशुतोष एक मेहनती युवा TV पत्रकार हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी ऐक्टिव रहते हैं।

आशुतोष ने माखनलाल यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। आशुतोष चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी। शुरुआत में वह हिंदी अखबार ‘अमर उजाला’ से जुड़े। उस समय अखबार के तत्कालीन रेजिडेंट एडिटर उदय सिन्हा ने प्रेजेंटेशन और गुड लुक्स को ध्यान में रखकर आशुतोष को टीवी जर्नलिज्म के लिए प्रेरित किया। इस पर वर्ष 2008 में आशुतोष ‘जी स्पोर्ट्स’(Zee sports)  चैनल के साथ जुड़ गए। हालांकि यहां वह कम समय तक ही रहे और उसके बाद 2009 में ‘आजाद न्यूज’  चैनल के साथ नई पारी शुरू कर दी। इस चैनल में करीब चार साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा बोल दिया और ‘खबर भारती‘ चैनल में बतौर एंकर हेड अपनी नई पारी शुरू की। यहां एक महीने से भी कम समय में उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया और ‘जी मीडिया’  से जुड़ गए और ‘जी संगम’ में रहे। उसके बाद ‘इंडिया 24*7’ और ‘जी हिंदुस्तान’ की लॉन्चिंग टीम में रहे।

आशुतोष ने ‘जी हिंदुस्तान’ चैनल में रहते हुए कई बड़े शो किए, जिन्हें काफी पसंद किया गया। उन्होंने बॉर्डर पर जम्मू-कश्मीर में आर्मी, बीएसएफ व सीआरपीएफ जवानों के साथ बहुत शोज किए। रात के दो बजे लाल चौक पर रिपोर्टिंग की, LOC पर रिपोर्टिंग की, कश्मीर में काफी चुनौतियों के बीच आतंकी अफजल गुरु के गांव जाकर उसके पूरे परिवार का इंटरव्यू किया। ‘जी हिंदुस्तान’ में वह रात नौ बजे प्राइम टाइम बुलेटिन ‘खबर तो समझिए’ करते थे।

इस चैनल में रहते हुए सीआरपीएफ (CRPF ) पर की गई रिपोर्टिंग के लिए उन्हें सीआरपीएफ की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।‘जी मीडिया’ में पांच साल से ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद आशुतोष ने यहां से बाय बोलकर ‘रिपब्लिक भारत’ को जॉइन कर लिया था। वह इस चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद यहां से अलविदा कहकर उन्होंने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ नई पारी शुरू की थी, जहां से अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से आशुतोष चतुर्वेदी को नए सफर के लिए अग्रिम बधाई