AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में एडमिशन के लिए चाहिए 99 पर्सेंटाइल, जानें कितने नंबर जरूरी
AIIMS Delhi: देश में MBBS की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों (Students) के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यहां एडमिशन पाना हर मेडिकल छात्र (Medical Student) की प्राथमिकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एम्स दिल्ली में MBBS कोर्स में प्रवेश के लिए NEET UG परीक्षा में कितने अंक लाना जरूरी होता है?

आपको बता दें कि MBBS में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर साल NEET UG परीक्षा आयोजित करती है। यह परीक्षा भारत में मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में एडमिशन के लिए अनिवार्य है। इसके स्कोर के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों, खासकर एम्स जैसे टॉप संस्थानों में दाखिला मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Aadhar Card: बच्चों के आधार कार्ड के लिए UIDAI ने दी ख़ास सुविधा
भारत का सबसे शीर्ष मेडिकल कॉलेज माना जाता है AIIMS दिल्ली
AIIMS दिल्ली को भारत का सबसे शीर्ष मेडिकल कॉलेज माना जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में इसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है। संस्थान को 94.46 का स्कोर मिला था, जो इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च बनाता है।
कितनी हैं सीटें?
एम्स दिल्ली में MBBS कोर्स के लिए कुल 132 सीटें उपलब्ध हैं। पहले यह संख्या 125 थी, जिसे बढ़ाकर 132 कर दिया गया है। इनमें से लगभग 55 सीटें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ेंः Air India Offer: एयर इंडिया का लूट लो ऑफर, सिर्फ 1300 रुपए में फ्लाइट टिकट
कितने नंबर लाने पर मिलता है एडमिशन?
AIIMS दिल्ली में एडमिशन के लिए NEET UG में 99 पर्सेंटाइल या उससे अधिक, यानी 715 से अधिक अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यह कट-ऑफ हर साल प्रतिस्पर्धा के स्तर के अनुसार थोड़ा बदल सकता है, लेकिन एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में दाखिला पाने के लिए टॉप रैंक हासिल करना अनिवार्य है।
