Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा 1 (Mahagun Mantra 1) के निवासियों को वर्षों से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार है, लेकिन बिल्डर द्वारा प्राधिकरण का भुगतान न करने के कारण उन्हें ओसी (Occupation Certificate) और सीसी (Clearance Certificate) प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, लाखों रुपये चुका चुके फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
ये भी पढ़ेः Supertech Ecovillage 1..Gravity के लिए अच्छी खबर बिल्कुल भी नहीं है

निवासियों का आरोप है कि वे कई बार महागुन के निदेशक धीरज जैन और अमित जैन से मुलाकात करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही खरीदारों से मिलने को तैयार नहीं हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी खून पसीने की कमाई से घर खरीदा, लेकिन अब बिल्डर उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं करवा रहा है। दो वर्ष पहले, आधे-अधूरे काम के साथ फ्लैट की चाभी दे दी गई थी, लेकिन न तो अधूरे कार्यों को पूरा किया जा रहा है और न ही प्राधिकरण का बकाया भुगतान किया जा रहा है जिससे ओसी और सीसी प्राप्त हो सके।
निवासियों का कहना है कि घर की चाभी देने के नाम पर बिल्डर ने दो वर्ष पहले लाखों रुपये की स्टैंप ड्यूटी प्राइवेट स्टाम्प विक्रेता के खाते में जमा करवाई और सभी निवासियों से 9000 रुपये रजिस्ट्री खर्च के नाम पर नगद वसूले, लेकिन इस भुगतान की कोई रसीद नहीं दी गई।
560 घर खरीदार अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे
महागुन मंत्रा 1 के कुल 560 घर खरीदार अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। परेशान निवासी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी रजिस्ट्री शुरू नहीं होती, तब तक वे बिल्डर के निर्माणाधीन साइटों पर धरना प्रदर्शन करेंगे और साइट पर काम रोकने और विक्री प्रभावित करने के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट स्कीम..ये रही डिटेल
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जे पी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, तुषार घोष, बिट्टू चावला, इंदर नेगी, आनंद मेहरा, अरविंद विष्ट, केदार सिंह, पुनीत झा, नितिन चुंग, नीलेश, संतोष, अखिलेश, देश राज सहित अन्य निवासियों ने भाग लिया।
