Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी के लोग अपनी किस्मत को कोस रहे हैं!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी के लोगों की समस्या जान लीजिए

Greater Noida: घर किसी का सपना होता है कि बड़े शहरों में उसका घर हो। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग अपनी मेहनत की पूरी कमाई लगाकर घर खरीदते हैं, लेकिन बहुत बार पूरा पैसा देने के बाद भी घर खरीदारों को सिर्फ इंतजार ही करना पड़ता है। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर 26ए स्थित NRI टाउनशिप परियोजना (NRI Township Project) से। जहां प्लॉट बायर्स (Plot Buyers) लगभग 12-15 साल बाद भी अपने घर बनाने के इंतजार में हैं। इस परियोजना में लगभग 1400 से भी ज्यादा प्लॉट खरीदना शामिल हैं, लेकिन अभी तक इसका नक्शा भी पास नहीं हुआ है। बिल्डर SDS इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड और यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) एक-दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं, जिससे बायर्स का धैर्य अब जवाब दे रहा है। बायर्स का कहना है कि हमारी जिंदगी का एक पड़ाव गुजर गया लेकिन घर का सपना पूरा बिल्डर और प्राधिकरण की वजह से पूरा नहीं हुआ।
ये भी पढे़ंः Gaur City: गौड़ सिटी के लोगों की आफत में जान! जानिये क्या हुआ?

Pic Social Media

रजिस्ट्री के इंतजार में आ गया बुढ़ापा

संजय गुप्ता, रेनू वर्मा, के के त्रिपाठी, दिनेश सिंह, तरुण शर्मा जैसे कई खरीदार बताते हैं कि उन्होंने अपनी जवानी में प्लॉट खरीदा था, लेकिन आज तक रजिस्ट्री (Registry) नहीं हो सकी। प्लॉट के आसपास सिर्फ जंगल है। बिल्डर और प्राधिकरण कोई काम नहीं कर रहे हैं। 900 से ज्यादा लोगों की रजिस्ट्री रुकी हुई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग रजिस्ट्री के बाद भी मूलभूत सुविधा नहीं पा रहे हैं। बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं न होने के बाद भी उन पर निर्माण न करने का जुर्माना लगाया जा रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बिल्डर पर मनमानी का आरोप

खरीदारों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने अचानक 5 गुना ज्यादा पैसे की मांग की है। इस मांग का विरोध करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला। बिल्डर पर यमुना प्राधिकरण का 650 करोड़ रुपये बकाया है, जिससे प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। खरीदारों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने बिल्डर को बिना सुविधाएं पूरी किए ही अस्थायी सीसी दे दिया, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। साल 2018 से टाउनशिप का लेआउट भी अप्रूव नहीं हुआ है, जिससे जिनकी रजिस्ट्री हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा के लोग जल्दी से ये खबर पढ़िए

जानिए क्या है खरीदारों की मांगे

खरीदारों की मांग है कि जल्द से जल्द टाउनशिप का नक्शा पास हो। बिल्डर द्वारा मांगे जा रहे 5 गुना अतिरिक्त पैसे की वसूली रोकी जाए। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं।, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनकी रजिस्ट्री कराई जाए। बिल्डर दीपक बंसल के प्रतिनिधि देवेश कुमार ने खरीदारों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन कोई समय सीमा नहीं बताई है।