Supertech Ev1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) में महीने भर से TR(Tower Representative) को लेकर घमासान छिड़ा था। हर टावर से TR चुने जाने थे। इसलिए मुकाबला दिलचस्प था। हालात इस कदर हो चले थे कि लोग कामकाज के साथ ज्यादातर समय इसी को देने में जुटे गए। खैर दोनों AR विजय चौहान, महेंद्र कुमार महिंद्रा की तरफ से गूगल फॉर्म(Goggle Form) सोसायटी के सभी ग्रुप्स में डाल दिए गए। लोगों ने भी इसे हाथों हाथ लिया और TR चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। और आखिरकार टावरों के TR के नाम का ऐलान भी हो गया।


इस प्रक्रिया में भी कई जगहों पर पेंच नजर आया। लोगों ने अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया। दोनों AR की तरफ से इलेक्शन रिजल्ट घोषित कर दिए गए। दोनों ही लिस्ट में कुछ TR के नामों पर आपसी सहमति दिखाई दी। गूगल फॉर्म, सहमति पत्र(Consent Form) के आधार पर विजेता का चुनाव किया गया। आप भी ध्यान से पढ़िए और अपने-अपने टावर के TR को बधाई दीजिए।
